खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

रोहित शर्मा का कप्तान के तौर पर लाजवाब है रिकॉर्ड, लेकिन बैटिंग को लेकर सवाल कायम

आंकड़ें बताते हैं कि रोहित शर्मा ने अब तक 51 टी20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी है, जिसमें 39 जीत मिली है, यानी भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 76.47 फीसदी मुकाबले जीते हैं…

नईदिल्ली (ए)। अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा करेंगे. दरअसल, लंबे वक्त बाद भारत की टी20 टीम में रोहित शर्मा की वापसी हुई है. इस फॉर्मेट में कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का आंकड़ें लाजवाब हैं, लेकिन बल्लेबाजी में पिछले कुछ सालों से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं. आंकड़ें बताते हैं कि रोहित शर्मा ने अब तक 51 टी20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी है, जिसमें 39 जीत मिली है, जबकि महज 12 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है।

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 76.47 फीसदी मुकाबले जीते हैं. वहीं, बतौर कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से 1527 रन निकले हैं. इस फॉर्मेट में कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा ने 2 शतक जड़े हैं, जबकि 10 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया है।

वनडे वर्ल्ड कप में खूब चला रोहित शर्मा का बल्ला पिछले दिनों वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची. वहीं, इस टूर्नामेंट में बतौर बल्लेबाज भी रोहित शर्मा खासे कामयाब रहे. वर्ल्ड कप के 11 मैचों में रोहित शर्मा ने 597 रन बनाए. हालांकि, इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर बहुत बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन तकरीबन हर मैच में तूफानी शुरूआत दी. विरोधी गेंदबाजों को हावी होने का मौका नहीं दिया. मसलन, रोहित शर्मा के इस इंटेट का फायदा टीम को मिला. रोहित शर्मा के बाद आने वाले बल्लेबाजों ने आसानी से रन बटोरे. साथ ही रोहित शर्मा ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उससे बाकी बल्लेबाजों को आत्मविश्वास मिला, साथ ही ड्रेसिंग रूम का माहौल शानदार बना रहा।

ऐसा रहा है रोहित शर्मा का टी20 करियर रोहित शर्मा ने भारत के लिए 148 टी20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें इस बल्लेबाज ने 139.25 की स्ट्राइक रेट और 30.82 की एवरेज से 3853 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड 4 शतक जड़े हैं. इसके अलावा 29 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया है. बहरहाल, तकरीबन 14 महीने बाद भारत की टी20 टीम में वापसी हुई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में बतौर बल्लेबाज रोहित शर्मा का प्रदर्शन कैसा रहता है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button