दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ग्रामीणों से नौकरी लगाने के नाम से पैसा लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना पाटन के अप0क्र0 134/2025 धारा-420, भादवि के मामले मे दिनाँक घटना 16.01.24 को आरोपी महिला गीतांजली टंडन ने ग्राम सिपकोना के निवासी एमन बंजारे से 2 लाख एवं अन्य ग्रामीणों से नौकरी लगाने के नाम से रुपए लेकर राजस्व विभाग के सहायक ग्रे-3 एवं चपरासी पद के लिए फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर एवं फर्जी चरित्र सत्यापन बनवाकर ठगी कर धोखाधड़ी की थी।

आवेदक कि रिपोर्ट पर दिनांक 14.07.25 को थाना पाटन में अपराध 134/25 धारा 420 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया है।

विवेचना के दौरान प्रकरण में आवेदक द्वारा फ़र्ज़ी नियुक्ति प्रमाण पत्र एंव फ़र्ज़ी चरित्र सत्यापन के दस्तावेज पेश करने पर प्रकरण में धारा 467,468,471 भादवि जोड़ी गयी।

आरोपी महिला घटना के बाद से फरार चल रही थी जिसे दिनाक 17/07/2025 विधिवत गिरफ्तार किया गया बाद गिरफ्तारी की सूचना आरोपी महिला के परिजन को दिया जाकर दिनाक 17/07/2025 को आरोपी महिला को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम आरोपी:- गीतांजली टण्डन पिता लक्ष्मण निवासी धमना थाना जामगांव (आर) जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button