दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग के खुडमुड़ा गांव सास-बहू की हत्या, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। राजधानी रायपुर से लगे दुर्ग जिला के अमलेश्वर थानातंर्गत खुडमुड़ा गाँव मे सास और बहु की हत्या हो गई है। सोमवार की सुबह हत्या की खबर मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि सास दुलारी सोनकर 60 साल व बहु कीर्ति सोनकर 28 साल का घर मे अलग अलग शव मिला है। उनके पति घर पर नही है वही एक बच्चे को भी चोट आई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना कब औऱ कैसे हुई इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। किस कारण से इतनी बड़ी घटना हुई है पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button