छत्तीसगढ़फीचर्ड

ग्राम रिंगनी में जुआ खेलते 06 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे, नगद 15,900/- रूपये एवं दो गड्डी ताश जप्त

ग्राम रिंगनी में जुआ खेलते पाए जाने से 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार…आरोपियों के कब्जे से कुल जुमला 15,900/- नगदी रूपये एवं दो गड्डी ताश, दो बोरी फट्टी बरामद…

जांजगीर चांपा। थाना शिवरीनारायण पुलिस को मुखबीर सूचना मिला की ग्राम रिंगनी खार में अलग अलग फड़ जमा कर कई लोगो के द्वारा रुपए पैसा का दाव लगाकर तास पत्ती से काट पत्ती नामक हार जीत जुआ खेल रहे है, की सूचना पर रेड कार्यवाही किया मौके पर उपरोक्त आरोपियों को जुआ खेलते दो फड़ से पकड़े गये।

जिनके कब्जे से जुमला कुल 15,900/- नगदी रूपये एवं दो गड्डी ताश, दो बोरी फट्टी बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध दिनांक 02.12.2023 को थाना शिवरीनारायण में धारा 3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम छ.ग. 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक द्विवेदी सउनि के.के. साहू, प्र.आर. तारिकेश पाण्डेय, एवं आरक्षक तेरस साहू, श्रीकांत सिंह, डकेश्वर राय, द्वारिका साहू, लीला साहू का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी: (01) किशोर कुमार लहरे उम्र 49 साल साकिन मेकरी थाना पामगढ।

(02) पुष्पेन्द्र रात्रे उम्र 34 वर्ष साकिन कोड़ाभाठ थाना पामगढ।

(03) बुधराम बंजारे उम्र 60 साल साकिन डोंगाकोहरौद थाना पामगढ।

(04) प्रफुल यादव उम्र 27 साल निवासी खरौद थाना शिवरीनारायण।

(05) अनुराग ऊर्फ लक्की यादव उम्र 22 वर्ष निवासी खरौद थाना शिवरीनारायण।

(06) रूपकुमार साहू उम्र 23 साल साकिन मुड़पार थाना नवागढ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button