देश-दुनियाफीचर्ड

ग्लोबल कोविड वर्चुअल समिट में पीएम मोदी ने कहा- ऐसी बने ग्लोबल सप्लाई चेन जिससे वैक्सीन और दवाओं तक सबकी पहुंच बने आसान

पीएम मोदी ने कहा कि भारत WHO से मंजूरी पाने वाली चार वैक्सीनों का निर्माण कर रहा है, इस साल हमारी 5 बिलियन डोज का उत्पादन करने की क्षमता है….

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दूसरी ग्लोबल कोविड वर्चुअल समिट को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी जीवन को अब भी बाधित कर रही है, सप्लाई चेन को बाधित कर रही है. भारत में हमने महामारी के खिलाफ जन-केंद्रित रणनीति अपनाई है. हमने अपने बजट में अब तक का सबसे ज्यादा आवंटन स्वास्थ्य पर किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा वैक्सीनेशन कार्यक्रम दुनिया में सबसे बड़ा है. हमने लगभग 90% वयस्क आबादी और 50 मिलियन से अधिक बच्चों को पूरी तरह से टीका लगाया है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत WHO से मंजूरी पाने वाली चार वैक्सीनों का निर्माण कर रहा है, इस साल हमारी 5 बिलियन डोज का उत्पादन करने की क्षमता है।

हमने दूसरे देशों को मदद की पेशकश की- पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने टेस्टिंग, इलाज और डेटा प्रबंधन के लिए कम लागत वाली COVID से मुकाबले की तकनीक विकसित की है. हमने इन क्षमताओं की पेशकश दूसरे देशों को की है. भारत के जीनोमिक्स कंसोर्टियम ने वायरस पर वैश्विक डेटाबेस में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

ग्लोबल सप्लाई चेन की जरूरत- पीएम मोदी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि भविष्य की स्वास्थ्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए एक समन्वित वैश्विक प्रतिक्रिया की आवश्यकता है. हमें एक लचीली वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण करना चाहिए और टीकों और दवाओं तक समान पहुंच को सक्षम बनाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button