दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

घर घर कचरा संग्रहण करने वाले कर्मचारियों से रूबरू हुए आयुक्त अजय त्रिपाठी, दैनिक सफाई का लिया ब्यौरा

भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा आयुक्त अजय त्रिपाठी घर घर कचरा संग्रहण करने वाले कर्मचारियों से रूबरू हुए। कर्मचारियों ने आयुक्त के समक्ष अपने दैनिक कार्य का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

ज्ञात हो कि रिक्शा के माध्यम से डोर टू डोर दैनिक रूप से कचरा कलेक्ट करते है, इसे अलग अलग खंड में गीला कचरा और सूखा कचरा घरों से संग्रहित करने वाली महिलाओं से निगम आयुक्त ने चर्चा करते हुए कहा कि आप सभी बहुत मेहनत करते है, स्वच्छता अभियान के तहत निश्चित तौर पर आपका कार्य सराहनीय है।

किन्तु आप अभी को दैनिक कचरा संग्रहण के दौरान यूजर्स चार्ज 60 रूपए प्रति घर से लिया जाना है, जैसा कि शासन द्वारा निर्धारित है, साथ ही आप जिन घरों से नियमित रूप से वेस्ट मटेरियल कलेक्ट कर रहे है उनसे इस संबंध में हस्ताक्षर कराकर एक रजिस्टर मेंटेन करने पर आप का कार्य और प्रमाणित हो जायेगा और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की प्रक्रिया में किसी भी घर के छूटने की गुंजाइश नहीं होगी।

चर्चा के दौरान स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा, राम गोपाल चंद्राकर, त्रिभुवन देवांगन सहित समस्त स्वच्छता दीदी उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button