छत्तीसगढ़फीचर्ड

घर छोड़ने के बहाने मोटर सायकल में बैठाकर ले जाकर जबरन अनाचार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

अपहरण कर जबरन अनाचार करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले मे 02 आरोपी किये गए गिरफ्तार…थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर मामले मे की गई त्वरित कार्यवाही…

अंबिकापुर। प्रार्थिया द्वारा थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थिया घटना दिनांक कों अम्बिकापुर से अपने घर जाने के लिए निकली थी, बीच रास्ते मे संजय यादव और चुपन उर्फ़ नरेश यादव प्रार्थिया कों घर छोड़ने की बात बोलकर मोटर सायकल मे बैठाकर जबरन उदयपुर ले गए।

आरोपी संजय यादव द्वारा प्रार्थिया कों जान से मारने की धमकी देते हुए लगातार 06 माह तक जबरन अनाचार किया गया हैं, जो प्रार्थिया मौका पाकर अपने घर वापस आई हैं और परिजनों के साथ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने थाना आई हैं।

प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 65/24 धारा 365, 376 (2) (छ), 506 भा.द.वि.का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी संजय यादव और चुपन उर्फ़ नरेश यादव की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) संजय यादव उम्र 34 वर्ष साकिन मलगांव थाना कोतवाली अम्बिकापुर (02) चुपन उर्फ़ नरेश यादव उम्र 23 वर्ष साकिन मलगांव थाना कोतवाली अम्बिकापुर का होना बताया।

जो आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, जो आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जाता हैं, आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल जप्त किया गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना मणीपुर से प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक मकरध्वज सिंह,अतुल शर्मा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button