खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

टूरिस्ट नाव डूबने से अब तक 21 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख, 2-2 लाख मुआवजे का किया एलान

हाउसबोट डूबने से इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है. नाव में बैठे कुल लोगों की संख्या का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है…

केरल (ए)। मलप्पुरम जिले में 25 से अधिक लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से कम से कम 21 लोगों की डूबने से मौत हो गई. यह हादसा तन्नूर के तूवल तेरम पर्यटन स्थल पर रविवार (7 मई) शाम करीब सात बजे हुआ. रीजनल फायर रेंज ऑफिसर शिजू केके ने बताया कि अब तक 21 शव बरामद किए गए हैं. अभी तक नाव में बैठे लोगों की सही संख्या का पता नहीं लग पाया है. संख्या का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

घटना का पता चलते ही कई वाहन मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इस बीच, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना के बाद आधी रात को राज्य के स्वास्थ्य विभाग की आपात बैठक बुलाई और अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. स्वास्थ्य मंत्री ने घायलों के बेहतर इलाज और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है. मंत्री ने सोमवार को सुबह छह बजे पोस्टमार्टम शुरू करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं।

सीएम पिनाराई विजयन ने जताया दुख केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मलप्पुरम में नाव पलटने की घटना में लोगों की मौत पर रविवार को शोक व्यक्त किया और बचाव कार्यों के प्रभावी समन्वय का आदेश दिया. सीएम पिनाराई विजयन ने कहा, “मलप्पुरम में तानूर नाव दुर्घटना में लोगों की दुखद मौत से गहरा दुख हुआ है. जिला प्रशासन को बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से काम करने का निर्देश दिया है, जिसकी निगरानी कैबिनेट मंत्रियों की तरफ से की जा रही है. उन्होंने ट्वीट कर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने ट्वीट कर दुख जताया. प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button