दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

घर में काम करने वाली महिला ने अलमारी से सोने के जेवरात किये पार, गलवाकर बना लिए नए जेवरात

भिलाई। प्रार्थी विजय कुमार भिलाई 3 निवासी ने थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 4.11.2025 को प्रार्थी की पत्नी ने अलमारी खोलकर के देखा तो उसके सोने का जेवर जिसे अलमारी में वह रखी थी जिसमें अंगूठी, एक सोने का चेन, गले का सेट दो जोड़ी, सोने के टॉप्स, बिंदिया, चार नग सोने की चूड़ी एवं सोने का नजरिया नहीं है। किसी ने चुरा लिया है, खोजने पर भी नहीं मिला।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर एफ आई आर दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुरानी भिलाई की पुलिस द्वारा जांच की गई,प्रार्थी के कथन अनुसार कि उसके घर में बबीता बिनिया नामक महिला विगत दो वर्षों से घरेलू काम करते आ रही है, जिस पर उसे शंका है।

प्रार्थी के यहां काम करने वाली बबीता विनिया से पूछताछ किया गया। आरोपियां बबीता विनिया द्वारा लालच में आकर चोरी करना स्वीकार किया एवं बताया गया कि विगत 5 माह से थोड़े-थोड़े करके अलमारी से सोने के जेवर चोरी कर रही थी एवं चोरी किए गए जेवरात पावर हाउस के ज्वेलर्स में माला कारीगर रमेश सोनी एवं भिलाई तीन बाजार चौक के सनी सोनी से गलवा कर नए जेवर बनवाकर अपने घर पर रखी थी जिसे गवाह के समक्ष जप्त किया गया।

आरोपिया के कृत्य अपराध पर पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध धारा 306, 317(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपिया:- बबीता विनिया 33 साल कैलाश धाम के पास पुरानी भिलाई

जप्त सामग्री- आरोपिया बबीता बिनिया पति हीरालाल बिनिया उम्र 33 वर्ष सा. कैलाश थाम के पास स्टोर पारा पुरैना थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग से सोने की 02 नग पसिया वजनी 1.50 ग्राम, 01 नग पसिया वजनी 3.140 ग्राम, 01 नग पसिया वजनी 4.770 ग्राम, जुल्फी एक जोडी वजनी 6.600 ग्राम, एक जोडी जुल्फी वजनी 4.00 ग्राम, एक जोडी सोने का टाप्स वजनी 1.700 ग्राम, एक नग अंगुठी वजनी 3.830 ग्राम, एक सोने की अंगुठी वजनी 4.270 ग्राम, एक सोने का चैन वजनी 4.980 ग्राम कुल जुमला 34.790 ग्राम किमती लगभग 4,00,000/- रू. एवं मोटर साकयल लगभग 2.00.000/-रू. कुल जुमला लगभग 6,00,000/-रू. को आरोपिया से बरामद कर जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button