दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

घर में घुसकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

दुर्ग। दिनांक 07.02.2022 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह दिनांक 05.02.2022 को सुबह घर में अकेली थी जिसका फायदा उठाकर आरोपी यंशवत निर्मलकर उर्फ लल्लू पीड़िता के घर घुसकर पीडिता की इज्जत लूटने की नियत से हाथ बांह पकडकर अपनी ओर खीचने लगा और इज्जत लूटने जोर जबरदस्ती करने लगा पीडिता के जोर जोर से चिल्लाने पर आरोपी यशवंत वहां से भाग गया,

कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 126/2022 धारा 452 , 354 , भाववि , 8 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव , नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग  जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु लगाया गया।

घटना के रिपोर्ट बाद से टीम तैयार कर आरोपी के पता तालश हेतु रवाना किया घटना के कुछ ही घंटे बाद आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। जो अपराध करना स्वीकार किया। थाना सिटी कोतवाली दुर्ग द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई अग्रिम कार्यवाही थाना दुर्ग से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना दुर्ग के थाना प्रभारी निरीक्षक भूषण एक्का , उप निरीक्षक सरोज चवरे , प्रधान आरक्षक 166 हरीश चौधरी , म. आर . 1754 गीतेश्वरी शर्मा एवं पेट्रोलिंग स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही।
गिरफतार आरोपी : – यशवत निर्मलकर उर्फ लल्लू पिता शिवप्रसाद उम्र 20 साल निवासी बघेरा इंदिरा नगर दुर्ग।

Related Articles

Back to top button