छत्तीसगढ़फीचर्ड

घर में चल रहा था जुआ, पुलिस ने दबिश देकर 07 जुआरी को 34 हजार नगदी के साथ धरदबोचा, 6 मोबाइल भी किया जप्त

घर में चल रहा था जुआ, पुलिस ने दबिश देकर 7 जुआडियो को धरदबोचा…37 हजार 400 रूपये नगदी, 06 नग मोबाइल कीमती लगभग 84 हजार 500 रूपये…कुल लगभग 01 लाख 21 हजार 900 रूपये जप्त…

कोरिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में संचालित अवैध कारोबार पर अंकुश लगाकर लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिणाम स्वरुप मुखबिर सूचना पर थाना चरचा क्षेत्र अंतर्गत पोस्ट ऑफिस लाइन कॉलोनी चरचा के एक घर पर अवैध रूप से जुआरियों को जुआ खेलते हुए कोरिया पुलिस ने पकड़ा है।

दिनांक 11 अप्रैल 2024 को थाना चरचा में मुखबीर से सूचना मिली कि पोस्ट ऑफिस लाईन कॉलोनी चरचा में एक घर के अंदर कुछ लोग बैठ कर जुआ खेल रहें है जिसकी सूचना पर तत्काल SDOP बैकुंठपुर के नेतृत्व में एक टीम तैयार कर मुखबीर के बताए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया।

जहां मौके पर 07 जुआरियों आशीष कुमार पिता तेजनारायण, राहुल कुमार पिता जगदीश प्रसाद मोदनवाल, उमेश कुमार पिता देवशरण, विनोद खटिक पिता स्व. पुत्तू लाल खटिक, अनुज कुमार जायसवाल पिता शंकर जायसवाल, फिरोज खान पिता कामदार खान एवं राजकुमार पिता मोहन सिंह द्वारा रूपये पैसा लगाकर हार-जीत का दांव जुआ खेला जा रहा था।

इसके फलस्वरूप मुखबीर के बताये स्थान पर कोरिया पुलिस द्वारा घेराबंदी कर कुल 07 जुआरियो के पास से कुल 37400 रूपए नगदी एवं 06 नग मोबाईल किमती लगभग 84500 रू. कुल जुमला रकम 1,21,900 रूपए को जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 03(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत थाना चरचा में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि लगभग 5 दिन पूर्व ही कोरिया पुलिस द्वारा 2016 के बाद कोरिया में जुआं पर सबसे बड़ी कार्यवाही भी की गई थी। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि राज्य शासन और वरिष्ठ अधिकारियों/कार्यालयों की मंशा और निर्देशों के अनुरूप ही कोरिया में जुआं , सट्टा , शराब, एनडीपीएस और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है और इस कार्यवाही के माध्यम से भी सीधा संदेश दिया गया है कि अपराध और अपराधी की कोरिया में जगह नहीं है।

थाना :- चरचा, अप० क्रमांक :- 106/2024
धारा :- 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम

आरोपियों का नाम :-
01. आशीष कुमार पिता तेजनारायण उम्र 35 वर्ष सा. चेरवापारा चरचा
02. राहुल कुमार पिता जगदीश मोदनवाल उम्र 34 वर्ष सा. पूर्वी नेपाल गेट चरचा
03. उमेश कुमार पिता देवशरण उम्र 35 वर्ष सा. बरतुंगा कालरी चिरमिरी
04. विनोद खटिक पिता स्व. पुत्तुलाल खटिक उम्र 40 वर्ष सा. बडी बाजार चिरमिरी
05. अनुज कुमार जायसवाल पिता शंकर प्रसाद उम्र 34 वर्ष सा. अखराडांड थाना खडगवां
06. फिरोज खान पिता कामदार खान उम्र 45 वर्ष सा. बरतुंगा कालरी चिरमिरी
07. राजकुमार पिता मोहन सिंह उम्र 27 वर्ष सा. अखराडांड थाना खडगवां

जप्त सामग्री :-
1. 37 हजार 400 रूपये नगदी,
2. 06 नग मोबाइल कीमती
लगभग 84 हजार 500 रूपये
कुल लगभग 01 लाख 21 हजार 900 रूपये मात्र।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button