दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

घर में चोरी करने गए युवक ने पति पत्नी की बनाई अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर मांगे 10 लाख रुपए

भिलाई। नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने पति-पत्नी का सेक्सुअल वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देने लगा। वायरल होने से बचाने के लिए युवक दंपति को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए की डिमांड कर दी। घबराए पति-पत्नी पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए ब्लैकमेलर युवक को धरदबोचा है। आरोपी युवक के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन व तीन सिम जप्त किया है।

मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर छह में मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी क्राइम हेमप्रकाश नायक ने बताया कि मामला नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक दंपति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति ने उनके निजी पलों की वीडियो बनाई है और उसे भेजकर ब्लैकमेल कर रहा है। अज्ञात व्यक्ति उनसे वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। दंपति की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इस मामले में वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन लेकर एसीसीयू की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही थी।

इस दौरान पुलिस ने आसपास के सीसी टीवी फुटेज जांचे। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने एक संदेही को चिह्नांकित किया। इसके बाद पुलिस की टीम संदेही को घेराबंदी का पकड़ा। पूछताछ में संदेही ने अपना नाम विनय कुमार साहू (28) निवासी अहिवारा बताया। उसने बताया कि वह उक्त दंपति के घर पर दो बार चोरी करने गया था।

तीसरी बार जब चोरी के लिए गया दोनों के निजी पलों का वीडियो रिकार्ड कर लिया। इसके बाद फोन कर अलग अलग नंबरों से उन्हें ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तीन मोबाइल फोन व तीन सिम कार्ड जब्त किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त वीडियो को उसने केवल दंपति को ही भेजा था। उसे विश्वास था कि दंपति उसे रुपए दे देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस को ब्लैकमेलर तक पहुंचने में 10 दिनों का समय लग गया। दंपति के लिए यह राहत वाली बात है कि आरोपी ने उनका सेक्सुअल वीडियो वायरल नहीं किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button