छत्तीसगढ़फीचर्ड

घर में सो रही लड़की का अल सुबह मुंह दबाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

प्रथम सूचना दर्ज होने के एक घण्टे के अंदर दुष्कर्म का आरोपी कोनी पुलिस की गिरफ्त में…घटना कारित कर पीछे बाउंड्री वॉल कूदकर फरार होने के तैयारी में था आरोपी…

 

बिलासपुर। प्रार्थिया दिनांक 22/04/2024 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22.04.2024 के सुबह 05.30 बजे लगभग जब प्रार्थिया की मां घर से बाहर गई थी। प्रार्थिया घर में अकेली सोयी थी। उसी समय संतोष कुमार पटेल कमरे में आकर जबरदस्ती इसे नींद से उठाकर मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं कहते हुए जबरदस्ती करने लगा। चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मुंह को दबाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है।

घटना कि रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध धारा- 450,376,506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना कोनी पुलिस टीम द्वारा आरोपी संतोष कुमार पटेल को जरिये मुखबिर सूचना मिलने पर कि आरोपी को घटना के बाद बाहर जाने के फिराक में था की सूचना पर घटना स्थल के पास हमराह स्टाफ दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया।

आरोपी से पूछताछ कर जुर्म घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को अपराध कायमी के एक घण्टे के भीतर विधिवत् गिरफ्तार किया गया। और आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनि सुरेन्द्र कुमार तिवारी, सउनि भरत लाल राठौर, आर. शैलेन्द्र साहू, प्रकाश तिवारी म.आर. सुरेखा कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

नाम आरोपी:- संतोष कुमार पटेल पिता हरिराम पटेल, उम्र 40 वर्ष, सा. हरदाडीह थाना सीपत, जिला बिलासपुर (छ.ग.) हाल मुकाम बडी कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button