Uncategorised

घर मे घुसकर छेड़खानी करते हुए प्रार्थिया को अश्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16-07-2021 को शाम 07.00 बजे चौकी-लोदाम क्षेत्रान्तर्गत की प्रार्थिया ने चौकी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16-07-2021 के शाम 06ः00 बजे प्रार्थिया व उसकी जेठानी अपने घर में थे तभी अनुराग सिंह गलत नीयत से प्रार्थिया के घर में घुसकर छेड़खानी करते हुए प्रार्थिया को अष्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया, रिपोर्ट पर चौकी-लोदाम में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 152/2021 धारा 294, 506, 323, 452, 354 (क) भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया तथा विवेचना दौरान दिनांक 17-07-2021 को आरोपी अनुराग सिंह पिता भागवत सिंह उम्र 38वर्ष निवासी-लोदाम के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।  प्रकरण में विवेचना कार्यवाही तथा आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी लोदाम सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी एवं चौकी स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Back to top button