छत्तीसगढ़फीचर्ड

घुमाने के बहाने रेल्वे स्टेशन के पास स्थित होटल में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर रायपुर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू के मार्गदर्शन में महिलाओं/बच्चियों से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में पीड़िता ने लिखित शिकायत पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी दोस्ती कार्य के दौरान रौनक डे निवासी माना कैम्प रायपुर से हुआ था, दोनो मोबाईल से एक दूसरे से बातचीत करते थे, रौनक इसे बाहर घुमने चलने के लिये बोलते रहता था, कि रौनक इसे घुमाने के बहाने रेल्वे स्टेशन के पास स्थित होटल में ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिये बोला जो पीड़िता द्वारा मना कर, पहले शादी कर लेते है बोली, तो रौनक इसे तुमसे बहुत प्यार करता हूँ और तुमसे ही शादी करूँगा कहकर इसे अपने विश्वास में लेकर जबरदस्ती इसके मर्जी के खिलाफ शारीरिक सबंध बनाया।

पीडिता द्वारा आरोपी रौनक डे को शादी की बात बोलने पर बार-बार टाल मटोल कर देता था इसी दौरान रौनक डे पीड़िता का अश्लील फोटो व वीडियो पीड़िता के जानकारी के बगैर अपने मोबाईल में खींच कर रख लिया था।

आरोपी द्वारा पीड़िता का फोटो व वीडियों को वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया और अब आरोपी रौनक डे पीडिता को शादी करने से मना कर दिया कि पीडिता के लिखित शिकायत पर अपराध धारा 69, 64 (ड) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी रौनक डे को हर संभव प्रयास कर पकड़ा गया, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाईल जप्त किया गया, आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश उसे जेल दाखिल किया जा रहा है। महिलाओ / नाबालिग से संबंधित अपराधों में संलिप्त अपराधियों का हरसंभव पता तलाश कर पकड़कर कड़ी कार्यवाही लगातार की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी- 01. रौनक डे पिता दीपक डे उम्र 27 साल साकिन माना कैम्प मकान नंबर 74 थाना माना जिला रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button