खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

चंद्रयान-3 पहुंचा चांद की कक्षा में: जानें कब करेगा सॉफ्ट लैंडिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बताया कि सब कुछ सही रहा तो चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ 23 अगस्त को करेगा…

श्रीहरिकोटा (ए)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने  शनिवार 5 अगस्त को बताया कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया है. इसरो ने शुक्रवार (4 अगस्त) को बताया था कहा कि अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करने की प्रक्रिया पांच अगस्त को शाम करीब सात बजे पूरी होगी।

इसरो ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद से चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर चुका है. अब तक चंद्रयान-3 कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया को पांच बार सफलतापूर्वक पूरा कर चुका है।

चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग कब करेगा? एक अगस्त को अंतिरक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाकर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया और यान को ‘ट्रांसलूनर कक्षा’ में डाल दिया गया. इससे पहले, इसरो ने कहा था कि वह 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने की कोशिश करेगा।

https://twitter.com/chandrayaan_3/status/1687831700452098048?t=3aA5M8KLGhpHjvLq5cYyVw&s=19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button