छत्तीसगढ़फीचर्ड

नालाबिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले शिक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज, दुष्कर्म का आरोपी ग्वालियर से गिरफ्तार

आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र. 312/2025 बी.एन.एस. की धारा 74, 75, 64(2)(एम), 65(1) एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6, 8 दर्ज…

 

जशपुर। दिनांक 14.11.2025 को जशपुर के एक स्कूल में अध्ययनरत् 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ थाना सिटी कोतवाली जशपुर में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जुलाई 2024 से आरोपी गिरधारी राम यादव के यहां रहकर घरेलू काम करती थी, इसके साथ ही वह जशपुर के एक स्कूल में पढ़ाई करती है।

आरोपी गिरधारी राम यादव नेे घर में रहने के दौरान अकेला पाकर वह कई बार छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म किया है। मामले में आरोपी के विरूद्ध उक्त धारा सदर का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल सोनी ने कहा है कि आरोपी शिक्षक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है, आरोपी फरार है। बहुत जल्द आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार किया जायेगा।

आरोपी का नाम: गिरधारी राम यादव निवासी दरबारीटोली जशपुर।

नाबालिक लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी को ग्वालियर से गिरफ्तार

वहीं एक अन्य मामले में दिनांक 5.11.25 को चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की प्रार्थिया ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी, को चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत ही एक अन्य ग्राम का आरोपी रविकांत उर्फ भोला, के द्वारा विगत 06 माह से बातचीत करता था, इसी दौरान उसके द्वारा उसकी नाबालिक बेटी को प्यार करता हूं व शादी शादी करना चाहता हूं कहकर, झांसे में लेकर उसकी नाबालिक बेटी को, दिनांक 17.10.25 को अपने घर ले गया, व वहां दो दिन तक अपने घर में रखा।

इस दौरान उसके द्वारा उसकी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया गया। दो दिवस पश्चात उसकी नाबालिक बेटी, आरोपी रविकांत उर्फ भोला के घर से भाग कर, अपने घर आई और घटना के संबंध में प्रार्थिया को बताई।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल तत्काल चौकी सोनक्यारी में आरोपी रविकांत उर्फ भोला के विरुद्ध बी एन एस की धारा 64(2)(m),65(1) व पॉस्को एक्ट की धारा 5,6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

आरोपी रवि कांत उर्फ भोला, घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस के द्वारा लगातार उसकी पता साजी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि उक्त आरोपी रवि कांत उर्फ भोला, ग्वालियर, मध्य प्रदेश में है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा एक पुलिस टीम गठित कर, फरार आरोपी की पता साजी व धर पकड़ हेतु, ग्वालियर रवाना की गई, जहां जशपुर पुलिस की टीम के द्वारा, ग्वालियर से आरोपी रवि कांत उर्फ भोला को घेराबंदी कर, हिरासत में लेकर, वापस लाया गया।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी रविकांत उर्फ भोला के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी सोन क्यारी, सहायक उप निरीक्षक वैभव सिंह, प्रधान आरक्षक विशाल गुप्ता, व नगर सैनिक शिवशंकर रवि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को ग्वालियर से पकड़ कर लिया है, व गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button