दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रेल मंडल उपभोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश चौहान जनहित से जुड़े इन दो बिन्दुओ की रखेंगे मांग, बैठक 05 फरवरी को

भिलाई। आगामी 5 फरवरी 2021 को वर्ष 2020-21 मण्डल रेल उपभोगकर्ता सलाहकार समिति (DRUCC) की प्रथम बैठक कोविड-19 के प्रभाव से ऑनलाइन बैठक 11:30 बजे नागपुर में आयोजित की गई है। जिसमे द.पू.म.रेल मंडल उपभोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश चौहान से दो बिंदुओ पर चर्चा करने हेतु पत्र क्र./संख्या:जी27/डीआरयूसीसी/एनजीपी/एम/2020-21/ना.दिनांक 11.01.2021 के माध्यम से प्राप्त हुआ।
सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश चौहान ने बताया कि मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, कृते.वरिष्ठ मण्डल, वाणिज्य प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे/नागपुर को जनहित से जुड़े दो बिंदुओ पर मैंने जानकारी भेज दी है जिसमें
पहला बिंदु : नागपुर मंडल से डोंगरगढ़ स्टेशन को हटाकर रायपुर मंडल में किया जाए-
डोंगरगढ़ में रेलवे के गार्ड, ड्राइवर/लोको ड्राइवर का एक्सचेंज पॉइंट/क्रू कंट्रोल रूम है, रनिंग रूम है, जहां दक्षिण पूर्व नागपुर मंडल, रायपुर मंडल एवं बिलासपुर मंडल के लोको पायलट तथा गार्ड पैसेंजर ट्रेन, गुड्स गाड़ी लेकर आते हैं और यहां से अपने डिवीजन गंतव्य स्थान को जाने वाले जाते हैं। दुर्भाग्य है कि इतनी विशेषताओं को लेकर अपनी पहचान बनाकर भारत सरकार के पर्यटन मानचित्र के नक्शे में स्थान बना पाया, डोंगरगढ़ विधानसभा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र छत्तीसगढ़ विधानसभा का प्रमुख विधानसभा क्षेत्र हैं।
रेल्वे कर्मचारियों के हजारों बच्चे छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयो में अध्ययनरत हैं, अगर रायपुर डिवीजन में स्थान दिया जाता है तो निश्चित रूप से इस क्षेत्र का बहुमुखी विकास तो होगा ही साथ ही इस क्षेत्र में बहुतायत मात्रा में पाए जाने वाले खनिज जैसे मैग्नीज अयस्क, कोयला, चूना पत्थर, लौह अयस्क आदि का दोहन कर इस क्षेत्र के बेरोजगारों के साथ-साथ यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के अलावा व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को राजस्व प्राप्ति भी होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट वोकल फ़ॉर लोकल को ग्लोबल लेवल पर फोकस कर इस क्षेत्र का हर दृष्टि से उन्नयन करने का अवसर मिलेगा।
दूसरा बिंदु : डोंगरगढ़ में अभी सिर्फ हावड़ा-बॉम्बे मेल एक ही ट्रेन रुकती है यहां पर सभी एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज दी जाए–
डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी का प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय दार्शनिक/धार्मिक स्थान है, यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। आवागमन की सुविधा में देखा जाए तो हावड़ा-बॉम्बे मेल एक ही ट्रेन का स्टॉपेज है, अन्य और एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज ना होने के कारण भक्तजन एवं दार्शनिक लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है, इसलिए यहां पर बड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज होना चाहिए। जिससे भक्तों को आने-जाने में सुविधा हो सके।
श्री चौहान ने कहाँ की यह अभी शुरुआत है आने वाले दिनों में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के स्टेशनों के दौरा करेंगे और यात्रियों और रेल्वे कर्मचारियों के सुविधाओं के लिए रेल प्रबंधन से चर्चा करके उस पर कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button