देश-दुनियाफीचर्ड

चलती कार पर अचानक गिरी आसमानी बिजली, खौफनाक मंजर कैमरे में हुआ कैद

वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर गाड़ियां चल रही हैं. तभी एकदम से आकाशीय बिजली जमीन पर गिरती है और एक जोरदार ब्लास्ट होता है…

नईदिल्ली (ए)। भारत के कई हिस्सों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है. बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिसकी वजह से बाढ़ आ गई है. बाढ़ के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा खतरा आसमानी बिजली का होता है, जो कभी-भी किसी की भी मौत का कारण बन सकती है. भारी बारिश के बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर आकाशीय बिजली गिरने का एक वीडियो तेजी से सर्कुलेट किया जा रहा है, जो काफी खौफनाक है. वीडियो में दिख रहा नजारा इतना डरावना है कि इसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर गाड़ियां चल रही हैं. तभी एकदम से आकाशीय बिजली जमीन पर गिरती है और एक जोरदार ब्लास्ट होता है. ब्लास्ट इतना तेज था कि लगा जैसे किसी ने बम फेंक दिया हो. आप वीडियो में देख सकते हैं कि ब्लास्ट कितनी जोरदार तरीके से हुआ. सोचिए अगर उस वक्त वहां कोई व्यक्ति खड़ा होता तो उसका क्या हाल होता. अब यह तो नहीं मालूम कि इस घटना में किसी को नुकसान पहुंचा या नहीं, लेकिन इतना जरूर कहां जा सकता है कि आकाशीय बिजली का यह रूप बहुत डरावना था।

आकाशीय बिजली के चलते ही भारी बारिश के दौरान लोगों को बाहर न जाने की सलाह दी जाती है. क्योंकि अब तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें बिजली गिरने के कारण लोगों की मौत हो गई हो. आकाशीय बिजली से बचने के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी ‘अलर्ट’ को गंभीरता से लें. भारत में मानसून चल रहा है, इसलिए कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण नीचे इलाकों के घरों में पानी भर गया है. लोगों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बिजली गिरने की यह कोई पहली घटना नहीं है. ऐसी घटनाएं अक्सर भारी बारिश के दौरान देखने को मिलती है।

https://twitter.com/explosionvidz/status/1680483203264712704?t=4QmQm258NO0OzFkUyWrUUg&s=19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button