Uncategorised

महिला समूह की जागरूकता से 23 ड्रमों में रखे हुए 560 किलोग्राम महुआ लाहन अवैध शराब जब्त

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में अवैध शराब के परिवहन और विक्रय पर कार्यवाही जारी है। इस में प्रदेश की महिलाओं की जागरूकता और सहभागिता का विशेष योगदान मिल रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम चिखलाकसा की महिला समूह ने जागरूकता एवं सामुहिक सहभागिता का परिचय देते हुए 23 ड्रमों में रखे हुए 560 किलोग्राम महुआ लाहन लावारिस मिलने की सूचना कलेक्टर एवं आबकारी विभाग को दी। जिसे नदी किनारे जमीन में गड़ा कर रखा गया था और मौके पर ही आबकारी विभाग की टीम तथा महिला समूह की सहायता से इसे नष्ट किया गया। अवैध मदिरा निर्माण के लिए कड़ी कार्रवाई करने की जो पहल की की गई है, वह एक अच्छा उदाहरण है। जिससे अवैध मदिरा का निर्माण करने वालों पर बेहतर नियंत्रण किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के निर्देशन में सहायक आयुक्त आबकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम द्वारा अवैध मदिरा निर्माण करने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button