खास खबरघर-परिवारदेश-दुनियाफीचर्ड

चारधाम यात्रा शुरू: 17 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानिए प्रशासन ने कैसी की है तैयारियां?

गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुल चुके हैं, केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे, बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खोल दिए जाएंगे…

उतराखंड (ए)। हिंदुओं के प्रमुख तीर्थ चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है. अब श्रद्धालु बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन कर सकेंगे. इसबार भी यहां रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.  केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले चारधाम यात्रा के लिए करीब 17 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

बता दें कि  गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुल चुके हैं, केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे,  बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खोल दिए जाएंगे. राज्य सरकार ने चार धाम यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. यात्रा मार्गों पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।

प्रशासन यात्रा की तैयारियों में पिछले कई महीनों से जुटा हुआ था. श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. चारधाम यात्रा के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. रजिट्रेशन के लिए सबसे पहले  registrationandtouristcare.uk.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा. यहां आपको एक फॉर्म मिलेगा, जिसमें सभी जरूरी डिटेल भरनी होगी. इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके जमा करना होगा. बता दें कि यात्रा साल में 6 महीने बंद रहती है।

वहीं यात्रा शुरू होने के बीच केदारनाथ धाम में मौसम की मार का भी असर है. यहां भारी बर्फबारी हुई है. बद्रीनाथ धाम में भी बर्फबारी हुई है. इस वजह से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. स्थानीय प्रशासन द्वारा बर्फ को हटाकर रास्ता बनाया जा रहा है. जिला प्रशासन की पूरी कोशिश है कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो. धामी सरकार का पूरा ध्यान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना है. खासकर स्वास्थ्य सुविधाओं पर सरकार का ज्यादा फोकस है. केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 10 मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button