छत्तीसगढ़फीचर्ड

चारपहिया वाहनों में गांजा तस्करी करते 04 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 56 किलो से अधिक गांजा जप्त

आरोपियों द्वारा गांजा को उड़ीसा से महाराष्ट्र की ओर की जा रही थी तस्करी…आरोपियान है मूलतः महाराष्ट्र के निवासी…आरोपियों के कब्जे से 56 किलो 940 ग्राम गांजा तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त 02 नग चारपहिया वाहन स्वीफ्ट जप्त…जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 16,00,000/- रूपये…

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 05.09.2023 को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चारपहिया वाहन स्वीफ्ट क्र एमएच/02/बीआर/8581 एवं एमएच/20/बीवाय/0902 में कुछ व्यक्ति उड़ीसा से रायपुर की ओर मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चंद्राकर, नगर पुलिस अधीक्षक माना कल्पना वर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को गांजा तस्करों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत एन.एच 53 स्थित छतौना चौक पास गांजा तस्करों को पकड़ने हेतु नाकाबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहनों को आता देख टीम के सदस्यों द्वारा चारपहिया वाहनों को रोकवाया गया। दोनों चारपहिया वाहनों में कुल 04 व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम रोहित भास्कर, रमेश्वर सोनवने, अक्षय काले एवं सचिन चाटसे निवासी महाराष्ट्र का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा चारपहिया वाहनों की तलाशी लेने पर दोनों कार में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 56 किलो 940 ग्राम गांजा कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त चारपहिया वाहन स्वीफ्ट क्रमांक एमएच/02/बीआर/8581 एवं एमएच/20/बीवाय/0902 एवं 04 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 16,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी 01. रोहित भास्कर पिता भागवत भास्कर उम्र 32 साल निवासी गली नं. 05 टीवी सेन्टर जाधव बाड़ी औरंगाबाद महाराष्ट्र।

02. रमेश्वर सोनवने पिता कडुवा सोनवने उम्र 29 साल निवासी पिसोर औरंगाबाद महाराष्ट्र।

03. अक्षय काले पिता संजय काले उम्र 24 साल निवासी सोना थाना एजंट औरंगाबाद महाराष्ट्र।

04. सचिन चाटसे पिता किशन चाटसे उम्र 33 साल निवासी अजेगांव थाना गोरेगांव जिला हिंगोली महाराष्ट्र।

कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी मंदिर हसौद, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्रा, सउनि जमील खान, मंगलेश्वर परिहार, प्र.आर. महेन्द्र राजपूत, आशीष त्रिवेदी, आर. तुकेश निषाद, अनिल राजपूत, राकेश सोनी, अनिल पाण्डेय, राजकुमार देवांगन, टीकम साहू तथा थाना मंदिर हसौद से सउनि छग्गन साहू, रेखलाल भारती, आर. दिनेश झा, निहाली साहू,, राकेश साहू तथा राकेश हिरवानी की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button