खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

9वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर पीएम मोदी आज भारतीय वस्त्र-शिल्प कोष का ई-पोर्टल करेंगे लॉन्च

प्रधानमंत्री 9वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे। इसमें हथकरघा, खादी बुनकर, कारीगर भी भाग ले रहे हैं…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के भारतीय वस्त्र और शिल्प कोष का ई-पोर्टल लाॅन्च करेंगे। वे 9वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे। इसमें हथकरघा, खादी बुनकर, कारीगर भी भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, यह ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना के तहत स्थानीय वस्त्रों और हथकरघा को लोकप्रिय बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है।

एमओ के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री एक ई-पोर्टल की शुरुआत भी करेंगे। वस्त्र और शिल्प से जुड़ी इस पोर्टल को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) ने तैयार किया है। कार्यक्रम में कपड़ा और एमएसएमई क्षेत्रों के 3000 से अधिक हथकरघा, बुनकर, कारीगर और हितधारक भाग लेंगे।

वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक,पीएम भारतीय वस्त्र एवं शिल्प कोष का ई-पोर्टल भी लॉन्च करेंगे। यह कपड़ा और शिल्प का एक भंडार है, जिसे राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) द्वारा विकसित किया गया है।

यह पोर्टल देश के सभी हथकरघा समूहों, निफ्ट परिसरों, बुनकर सेवा केंद्रों, भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान परिसरों, राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम, हथकरघा निर्यात संवर्धन परिषद, केवीआईसी संस्थानों और विभिन्न राज्य हथकरघा विभागों को एक साथ लाएगा।

पीएम हमेशा से देश की कलात्मकता और शिल्प कौशल की समृद्ध परंपरा को जीवित रखने वाले कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहन और नीतिगत समर्थन देने के दृढ़ समर्थक रहे हैं। इसी के तहत राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button