खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

JDS हुई NDA में शामिल, अमित शाह और एचडी कुमारस्वामी की मुलाकात के बाद जेपी नड्डा ने की घोषणा

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जेडीएस बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए में शामिल हो गई है…

नईदिल्ली (ए)। गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर जनता दल सेक्युलर (JDS) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार (22 सितंबर) को मुलाकात की. इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. तीनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव को देखते हुए कर्नाटक की सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई।

मीटिंग के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जेडीएस राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो गई है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से गृह मंत्री अमित शाह की मौजदूगी में मुलाकात की. मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि जेडीएस ने एनडीए में शामिल होने का फैसला लिया है।”

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि हम एनडीए में उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं. यह एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण  नए इंडिया, मजबूत भारत को और मजबूत करेगा. उन्होंने मुलाकात की फोटो भी शेयर की है।

क्यों अहम है? इस समय कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है. इसी साल मई में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं बीजेपी को सत्ता से हाथ धोना पड़ा था. बीजेपी को 66 और जेडीएस को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

 

ऐसे में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह गठबंधन अहम माना जा रहा है. बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में 25 सीट जीती थी, जबकि उसके समर्थन वाली निर्दलीय (मांड्या से सुमलता अंबरीश) ने एक सीट पर जीत हासिल की थी. वहीं कांग्रेस और जेडीएस ने एक-एक सीट जीती थी. राज्य में लोकसभा की कुल 28 सीट हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button