छत्तीसगढ़फीचर्ड

चार लोगों की नृशंस हत्या करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, जादू टोना करने के शक में आरोपियों द्वारा दिया गया था जघन्य हत्याकांड

आरोपियों द्वारा ग्राम छरछेद में दो महिला, एक पुरुष एवं एक 11 माह के बालक की, कर दी गई हत्या…पत्थर तोड़ने के लोहे का हथौड़ा (घन) एवं लोहे के अन्य सामान से घातक वार कर मृतकों की कर दी गई हत्या…

 

बलौदा बाजार। दिनांक 12.09.2024 को शाम के समय सूचना मिली कि थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छरछेद मे एक सांथ 04 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है। की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ थाना कसडोल, गिधौरी का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल ग्राम छरछेद पहुंचा। घटना में मृतक परिवार के घर में ही 02 महिला, 01 पुरुष एवं एक 11 माह के छोटे बच्चे की किसी वजनी हथियारों से घातक वारकर हत्या कर दी गई थी। सभी मृतक एक ही परिवार के है।

पुलिस टीम एवं एफएसएल की फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। प्रकरण में चार लोगों की हत्या करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना कसडोल में अपराध धारा 103(1),191(2), 191(3),190,296,351(3),115(2),331(8) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, गवाहों से पूछताछ, घटनास्थल निरीक्षण एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या करने वाले 05 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों में एक अपचारी बालिका भी शामिल है।

आरोपियों से विस्तृत पूछताछ पर, उनके द्वारा चारों लोगों की हत्या करना स्वीकार किया गया तथा पूछताछ में घटना के कारण के संबंध में यह तथ्य सामने आया कि- आरोपियों की बच्ची की तबीयत बहुत दिन से खराब थी, जिसके लिए आरोपी, पड़ोसी मृतक परिवार के सदस्यों द्वारा जादू टोना करने का शक करते थे।

इसी शक एवं आवेश में आकर सभी 05 आरोपियों द्वारा एक साथ मिलकर पत्थर तोड़ने के लोहे के हथौड़े (घन) एवं लोहे के अन्य सामान से वार करते हुए चारों लोगों की हत्या कर दी गई। प्रकरण में पुलिस द्वारा सभी 05 आरोपियों को आज दिनांक 13.09.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

मृतकों के नाम
1. चैतराम उम्र 34 साल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल
2. जमुना बाई उम्र 26 साल निवासी शिवरीनारायण हाल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल
3. यश उम्र 11 माह निवासी निवासी शिवरीनारायण हाल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल
4. यशोदा बाई उम्र 30 साल निवासी ग्राम गंगई थाना लवन हाल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल

आरोपियों के नाम
1. रामनाथ उम्र 60 साल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल
2. दीपक उम्र 20 साल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल
3. दिल कुमार उम्र 18 साल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल
4. ललिता बाई उम्र 50 साल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल
5. एक अपचारी बालिका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button