दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चिट फण्ड कंपनियों से धन वापसी हेतु दुर्ग में प्रभारी अधिकारी नियुक्त, इस तिथि तक इन अधिकारियों से प्राप्त करे आवेदन प्रपत्र

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले जन सामान्य/निवेशकों से 6 अगस्त 2021 तक गृह विभाग द्वारा निर्धारित प्रपत्र में धन वापसी हेतु आवेदन प्राप्त करने के लिए जिले के राघवेंद्र कुमार वरिष्ठ कोषालय अधिकारी दुर्ग को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रभारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में कीर्ति रामटेके सहायक ग्रेड-3 आदिवासी विकास शाखा दुर्ग, नरेश साहू सहायक ग्रेड-3 जिला कार्यालय दुर्ग, जितेंद्र वर्मा सहायक ग्रेड-3 जिला कार्यालय दुर्ग और लोकेश साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर कृषि विभाग दुर्ग को आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए अधिकृत किया गया है। आवेदन प्रपत्र शाखा, जिला कार्यालय दुर्ग से प्राप्त किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button