खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

चुनावी नतीजों के बाद भाजपा कार्यालय में पीएम मोदी को हुआ जोरदार स्वागत: हरियाणा की जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम, जम्मू-कश्मीर में भाजपा के प्रदर्शन पर गर्व : पीएम मोदी

हरियाणा में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही हरियाणा में भाजपा जीत की हैट्रिक भी लगा दिया है, वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है…

नईदिल्ली (ए)। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहुमत से भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे और वहां कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए उनको संबोधित किया। भाजपा मुख्यालय पहुंचने के बाद पीएम मोदी का अभिनंदन किया गया। मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा मौजूद रहे। भाजपा मुख्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। हरियाणा की जीत के बाद पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ने जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ये जीत प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में मिली है। कल आपने प्रथम प्रधान सेवक के रूप में 23 वर्षों तक भारत के जनता की सेवा ही है। इसका ही नतीजा है कि हम हरियाणा में ये जीत हासिल कर सके हैं। इससे ये साबित हुआ कि मोदी है तो मुमकिन है और ये ही मोदी की गारंटी है। हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाई। आपका अथिक परिश्रम, अथक प्रयास और आपने भारत की जनता को ताकत देने का प्रयास किया। जैसे देश की परिस्थिति बदलने का प्रयास किया। उन सब पर हरियाणा की जनता ने फिर से मुहर लगाकर बता दिया है कि पूरी भाजपा के साथ जनता खड़ी है। कल आपने जीवन के 23 वर्ष प्रधान प्रशासक के रूप में अविरल पूरे किए। प्रथम प्रधान सेवक के रूप में आपने सेवा की। आज हम हरियाणा हो या देश को देखते हैं तो साफ लगता है कि मोदी है तो मुमकिन है।

पीएम मोदी ने चुनावी नतीजों के बाद भारत माता की जय, शंखनाद से भाषण की शुरुआत की। हमने सबने सुना है, जहां दूध-दही का खाना, वैसा है हमारा हरियाणा। ये भारत के संविधान की जीत है, ये भारत के लोकतंत्र की जीत है। पीएम मोदी ने आगे कहा- हरियाणा की ये जीत हमारे नम्र-विनम्र मुख्यमंत्री की जीत है। इस बार हरियाणा के लोगों ने जो किया वो पहले कभी नहीं हुआ। ये पहली बार हुआ है कि पहले दो कार्यकाल 5-5 साल पूरे करने के बाद यहां लोगों ने भाजपा को तीसरी बार मौका दिया। मुझे जम्मू-कश्मीर में भाजपा के प्रदर्शन पर गर्व है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारी पार्टी को वोट दिया और हम पर भरोसा जताया। मैं हरियाणा और जम्मू की जनता को बधाई देता हूं। मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को तप और उनकी तपस्या के लिए नमन करता हूं। हरियाणा की जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है।

पीएम मोदी ने कहा की इस बार हरियाणा के लोगों ने हमें छप्पर फाड़ के वोट दिया, हमें हरियाणा ने इस बार सीटें भी ज्यादा दी है। भाजपा सबसे ज्यादा दिलों में बसती है। भाजपा ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाई, इसलिए गुजरात और मध्य प्रदेश में दो दशक से कांग्रेस को मौका नहीं दिया। इन लोगों ने हमारे सेना को लेकर अपप्रचार किया, हमारे नौजवानों को भड़ाकाया, आज हरियाणा ने कांग्रेस को दो टूक संदेश दिया है। हरियाणा ने देश भक्तों को बांटने की साजिश को फेल कर दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि- कांग्रेस सत्ता को अपना अधिकार मानती है, वो सत्ता में न रहने पर बिन पानी मछली की छटपटाती है। आज पूरा देश देखकर कांग्रेस सत्ता में न आने पर जाति का जहर बोने में लगी हैं। जो लोग चांदी नहीं सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए, कांग्रेस का परिवार दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों से नफरत करता है, इनसे चिढ़ता है। आज जब दलित, पिछड़े ऊपर बढ़ रहा है तो इनके पेट में दर्द होता है। कांग्रेस के शाही परिवार ने कहा कि ये आरक्षण खत्म कर देंगे। हरियाणा में भी वो यही करने वाले थे। कांग्रेस ने भारत में अराजकता फैलाकर देश को कमजोर करना चाहते हैं। देश ने देखा देश के किसानों को कैसे भड़काने का प्रयास किया। लेकिन हरियाणा के किसानों ने इनको करारा जवाब दिया।

पीएम मोदी ने कहा की जम्मू-कश्मीर के लोगों नेशनल कॉन्फ्रेंस और उनके गठबंधन को बहुमत दिया, मैं उन्हें भी बधाई देता हूं। जम्मू-कश्मीर में जितनी पार्टियां चुनाव लड़ रही थी, उसमें भाजपा सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत हासिल करने वाली पार्टी बनी हैं। मैं सभी भाजपा कार्यकर्ता को उनके तप और तपस्या को नमन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव हुए, वोटों की गिनती हुई और नतीजे घोषित किए गए और यह भारतीय संविधान और लोकतंत्र की जीत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जहां भी बीजेपी की सरकार बनती है, वहां के लोग लंबे समय तक बीजेपी का समर्थन करते हैं। और दूसरी तरफ, कांग्रेस की क्या स्थिति है? पिछली बार कांग्रेस की सरकार कब सत्ता में आई थी? करीब 13 साल पहले 2011 में असम में उनकी सरकार दोबारा बनी थी और तब से अब तक उनकी सरकार दोबारा नहीं बनी है…देश के ज्यादातर राज्यों में लोगों ने कांग्रेस के लिए ‘नो एंट्री’ के बोर्ड लगा दिए हैं।”

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के चुनाव बेहद खास रहे। अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35 ए हटने के बाद पहली बार चुनाव हुए थे। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इससे साफ है कि लोगों का लोकतंत्र में विश्वास कायम है। मैं इसके लिए जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक व्यक्ति को बधाई देता हूं।

मुझे जम्मू-कश्मीर में भाजपा के प्रदर्शन पर गर्व है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारी पार्टी को वोट दिया और हम पर भरोसा जताया। मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हम जम्मू-कश्मीर के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे। मैं हमारे कार्यकर्ताओं के मेहनती प्रयासों की भी सराहना करता हूं। मैं जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में सराहनीय प्रदर्शन के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस को बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा और जम्मू कश्मीर में जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई देता हूं। मैं हरियाणा और जम्मू की जनता को बधाई देता हूं। मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को तप और उनकी तपस्या के लिए नमन करता हूं। हरियाणा की जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। हरियाणा की जीत नड्डा और मुख्यमंत्री के कर्तव्यों की जीत है। हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है। हरियाणा की जनता ने नया इतिहास रच दिया। हरियाणा का गठन 1966 में हुआ। इतने सालों में बड़े-बड़े दिग्ग्जों ने राज्य का नेतृत्व किया। हरियाणा में 13 चुनाव में से 10 चुनावों में हरियाणा के लोगों ने हर पांच में सरकार बदली है। लेकिन इस बार हरियाणा के लोगों ने जो किया है वह अभूतपूर्व है। वो पहले कभी नहीं हुआ। पहली बार ऐसा हुआ है जब दो कार्यकाल पूरा करने वाली किसी सरकार को हरियाणा में फिर से मौका मिला है। यह तीसरी बार भाजपा को मौका मिला है। जनता ने हमें छप्पर फाड़कर वोट दिया है। इस जनादेश की गूंज दूर-दूर तक जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button