खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईदेश-दुनियाफीचर्ड

चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन: बिलासपुर- रायगढ़ कलेक्टर, दुर्ग-राजनांदगांव-कोरबा SP और दुर्ग- बिलासपुर ASP को हटाने का जारी किया आदेश

रायपुर। आचार संहिता लागू होने के मात्र दो दिन के बाद चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। कलेक्टर-एसपी को हटाने का आदेश चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। जिन अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया गया है। उसमें रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा, दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण, बिलासपुर के एडिश्नल एसपी (ग्रामीण) अभिषेक महेश्वरी और दुर्ग के एएसपी (शहर) संजय ध्रुव शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने सोमवार को ही प्रेस कांफ्रेंस लेकर पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान किया था और आज बुधवार को मात्र दो दिन के भीतर ही निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टरों, तीन पुलिस अधीक्षकों और दो एएसपी को हटा दिया है। हटाए जाने वाले कलेक्टरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिनहा शामिल हैं। वहीं पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा शामिल हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग ने दो एडिशन एसपी को भी हटा दिया है।

आयोग ने अपने आदेश में हटाने का कारण चुनाव कार्यों मे दिलचस्पी न लेना लिखा है। हटाए गए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने कनिष्ट अधिकारियो को अपना प्रभार सौंपने कहा गया है। इसके साथ ही आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से गुरुवार की शाम तक तीन नामों को पेनल मंगाया है। उसमें से किसी एक नाम पर टिक लगाकर कलेक्टर, एसपी, एएसपी की नियुक्ति होगी। देखे आदेश…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button