खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

चुनाव आयोग ने 106 सरकारी कर्मचारियों को किया सस्पेंड: राजनीतिक पार्टी की बैठक में हुए थे शामिल, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

सीसीटीवी से इन कर्मचारियों की पहचान कर ली गई. सिद्दीपेट के जिलाधिकारी एम मनू चौधरी, जो जिले के चुनाव अधिकारी भी हैं, ने सोमवार (8 अप्रैल) की देर रात 106 कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए…

नईदिल्ली (ए)। चुनाव आयोग ने मंगलवार (9 अप्रैल) को तेलंगाना सरकार के 106 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया. चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत इन कर्मचारियों पर की है. तेलंगाना सरकार के इन कर्मचारियों ने कथित तौर पर राजनीतिक पार्टी बीआरएस की एक बैठक में हिस्सा लिया था।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में बीआरएस की एक बैठक में ये 106 सरकारी कर्मचारी कथित रूप से मौजूद थे. आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 7 अप्रैल 2024 की रात को एक मैरिज हॉल में हुई बैठक में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी मौजूद थे।

चुनाव अधिकारियों को देख भागे कर्मचारी
बीजेपी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर चुनाव अधिकारियों का एक फ्लाइंग स्क्वॉड बैठक वाली जगह पर पहुंचे थे. जैसे ही फ्लाइंग स्क्वॉड वहां पहुंचा, उन्हें देखकर वहां मौजूद बहुत से कर्मचारी उस जगह से भाग गए।

हालांकि, बाद में सीसीटीवी से इन कर्मचारियों की पहचान कर ली गई. सिद्दीपेट के जिलाधिकारी एम मनू चौधरी, जो जिले के चुनाव अधिकारी भी हैं, ने सोमवार (8 अप्रैल) की देर रात 106 कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए।

फ्लाइंग स्क्वॉड ने जब्त किए 4 करोड़
आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वॉड (उड़नदस्ते) लगातार छापेमारी कर रहे हैं. 6 अप्रैल की रात को फ्लाइंग स्क्वॉड ने छापेमारी कर तीन लोगों से चार करोड़ रुपये की जब्त किए. उड़नदस्ते ने तिरुनेलवेली जाने वाली नेल्लई एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रहे तीन लोगों से ये रकम जब्त की. इस दौरान टीम के साथ तांबरम रेलवे पुलिस भी थी।

डीएमके प्रत्याशी के रिश्तेदार से लाखों का कैश बरामद
निर्वाचन आयोग के फ्लाइंग स्क्वायड ने 7 अप्रैल की देर रात वेल्लोर लोक सभा सीट से डीएमके प्रत्याशी कथिर आनंद के रिश्तेदार के घर से 7.5 लाख रुपए जब्त किए. फ्लाइंग स्क्वायड ने नटराजन के निवास स्थान से ये पैसे जब्त किए हैं, जो कि डीएमके स्टेट सेक्रेटरी और तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री एस दुरईमुरुगन के रिश्तेदार हैं. सूत्रों के मुताबिक, निर्वाचन आयोग के फ्लाइंग स्क्वायड को नटराजन के घर से ही ये पैसे मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button