दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शकुन्तला विद्यालय ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस: बदलते भारत में खेल मात्र मनोरंजन का आधार ही नहीं रहा बल्कि मजबूत पहचान का आकार ले रहा है- संजय ओझा

 

भिलाई। खेल जगत के स्टार मेजर ध्यानचंद जिन्होंने अपनी जादूई छड़ी से क्रीड़ा को नई दृष्टि दी और लोक प्रचलित उक्ति को बदल दिया। ‘पढ़ोगे बनोगे नवाब, खेलोगें कूदोंगें मिलेगा पहचान’। दिनांक 29.08.2022 को शकुन्तला गु्रप ऑफ स्कूल्स द्वारा संचालित शकुन्तला विद्यालय रामनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। गायत्री मंत्र के पश्चात खेल का महत्व, उसकी उपलब्धियों को बतलाते हुए कक्षा 12वीं की छात्रा दिव्या ने ध्यानचंद के विशाल व्यक्तित्व को अपने भाषण में उजागर किया।

शिक्षिका शुंभागी चौबे के निर्देशन में कक्षा 11वीं के फरहान अनसारी एण्ड ग्रुप ने ‘चक दे इण्डिया’ गीत पर जोशीला नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमें खेल की ऊॅंची शाख और व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास की भाव अभिव्यक्ति सराहनीय रही। शाला गीत के साथ यह उद्यमी दिवस पूर्ण हुआ।

इस अवसर पर शकुंतला ग्रुप्स ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने सभी राष्ट्रीय शुभकामनाए देते हुए कहा – बदलते भारत में खेल मात्र मनोरंजन का आधार ही नहीं रहा बल्कि मजबूत पहचान का आकार ले रहा है। दिन-प्रतिदिन देश नए-नए पदों से गौरवान्वित हो रहा है। इस गौरव श्रृंखला में हमारी शाला के छात्र भी अपनी पहचान दर्ज कराई है यदि अनुशासित खेल और व्यायाम जीवन में अपनाए जाए तो कई ध्यानचंद, मिल्खा सिंह, सचिन तेन्दुलकर, आनंद जैसी विभूतियॉं हर शाला से निकलेगी।

इस अवसर पर प्राचार्य विपिन ओझा, एडवाइजर गजेन्द्र भोई, प्राचार्या आरती मेहरा (शकुन्तला विद्यालय क्र-2), मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), व्ही. दुबे, अभय दुबे, उपप्राचार्या जी. रंजना कुमार, अनिता नायर, हेड मिस्ट्रेस अर्चना मेश्राम, सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, प्रभारी राजेश वर्मा एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने शुभकामनायें दी।

Related Articles

Back to top button