खास खबरफीचर्डविविध

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान दौरे पर नहीं आएगी भारतीय टीम, आईसीसी ने पीसीबी को दी सूचना

अब समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आईसीसी ने भारतीय टीम के पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने की जानकारी पीसीबी को दे दी है। पीसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा- पीसीबी को आईसीसी से एक ईमेल मिला है, जिसमें कहा गया है कि बीसीसीआई ने उन्हें सूचित किया है कि उनकी टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी…

 

नईदिल्ली (ए)। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल होना है। अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है। इस बीच खबर आई है कि आईसीसी ने पीसीबी को भारत के पाकिस्तान दौरे पर नहीं आने की सूचना दे दी है। बता दें कि, शनिवार को ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत सरकार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भारतीय टीम को पाकिस्तान की यात्रा पर नहीं भेजने की सलाह दी है।

अब समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि आईसीसी ने भारतीय टीम के पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने की जानकारी पीसीबी को दे दी है। पीसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा- पीसीबी को आईसीसी से एक ईमेल मिला है, जिसमें कहा गया है कि बीसीसीआई ने उन्हें सूचित किया है कि उनकी टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा- पीसीबी ने सलाह और मार्गदर्शन के लिए उस ईमेल को पाकिस्तान सरकार को भेज दिया है।

बीते दिन ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट में बताया गया था कि, बीसीसीआई ने आईसीसी को इस बात की जानकारी दे दी है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। बीसीसीआई को भारत सरकार से सलाह मिली है कि वह भारतीय टीम को पड़ोसी देश की यात्रा पर न भेजे। इस स्थिति में आईसीसी और पीसीबी को हाइब्रिड मॉडल पर विचार करना होगा और पाकिस्तान के अलावा एक और वेन्यू तलाश करना होगा।

हाइब्रिड मॉडल को खारिज कर चुके नकवी
इस स्थिति में टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में हो सकता है। हाल ही में समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक रिपोर्ट में बताया था कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अपने मुकाबले दुबई और शारजाह में खेल सकता है। पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने शुक्रवार को हाइब्रिड मॉडल में टूर्नामेंट के कराए जाने की खबरों को खारिज कर दिया था।
इन देशों में हो सकते हैं भारत के मैच
अब ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट में बताया गया है कि हाइब्रिड मॉडल को अपनाने की स्थिति के लिए कुछ महीने पहले ही विभिन्न आकस्मिक योजनाएं तैयार कर ली गईं। कुछ देशों का इसके लिए चयन किया गया है, जहां हाइब्रिड मॉडल के तहत मैचों का आयोजन कराया जा सकता है। पाकिस्तान से नजदीकी के कारण यूएई इस दौड़ में सबसे आगे चल रहा है। वहीं, श्रीलंका का भी नाम सामने आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button