खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की मिली 10 एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा, सारनाथ एक्सप्रेस में लगा एक अतिरिक्त स्लीपर कोच

बिलासपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मॉ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ में चैत्र नवरात्रि पर्व (दिनांक 09 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2024 तक) मेला में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्रारा गाडियों का अस्थायी ठहराव एवं कुछ गाड़ियो का विस्तार की सुविधा प्रदान की जा रही है।

उपरोक्त गाड़ियों के डोंगरगढ़ व रायपुर तक अस्थायी विस्तार के साथ ही साथ कुछ दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों का भी डोंगरगढ़ में दिनांक 09 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2024 तक अस्थायी ठहराव दिया जा रहा हैं जो इस प्रकार है।
01. 08742 / 08741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेजर स्पेशल को रायपुर तक विस्तारित की जा रही है।

02. दिनांक 09 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2024 तक डोंगरगढ रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा इस प्रकार है:-

दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की स्थाई सुविधा: रेल यात्री सुविधाओ एवं भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा दिनांक 04 अप्रैल, 2024 से दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की स्थाई सुविधा प्रदान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button