देश-दुनियाफीचर्ड

कोरोना का थर्ड वेव आ चुका है, स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिर चेताया, समझें अपनी जिम्मेदारी

नईदिल्ली (ए)। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज एक बार लोगों को चेतावनी दी है कि वे कोरोना वायरस के थर्ड वेव को हल्के में ना लें. स्वास्थ्य विभाग के सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि यह जब आप कोरोना की तीसरी लहर के बारे में बात करते हैं तो आप यह समझें कि यह कोई वेदर अपडेट नहीं है, यह बहुत ही गंभीर बात है।

हमें यह समझना होगा कि हम एक गंभीर मसले पर बात कर रहे हैं और हमारी यह जिम्मेदारी है कि किसी तरह कोरोना के थर्ड वेव को रोका जाये और अगर हम इसे ना रोक पायें, तो यह प्रयास करें कि इससे कम से कम नुकसान हो।

नीति आयोग के सदस्य डाॅ वीके पाॅल ने वैश्विक स्तर की बात करें तो कई देश में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है. ऐसे में यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम ऐसा कोई काम ना करें जो कोरोना के थर्ड वेव को निमंत्रण दे।

लव अग्रवाल ने कहा कि देश में कई पर्यटक स्थल और बाजारों में कोरोना प्रोटोकाॅल का उल्लंघन हो रहा है. अगर यही स्थिति रही तो हमें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. यह हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने में योगदान दें. पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने पर इन्होंने चिंता जताती।

नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि क्षतिपूर्ति को लेकर मॉडर्ना वैक्सीन के साथ बातचीत शुरू कर दी गयी है. लेकिन अभी उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है. बातचीत सकारात्मक वातावरण में हो रही है।

Related Articles

Back to top button