BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी सहित 6.55 लाख रुपये की संपत्ति बरामद

दुर्ग। प्रार्थी द्वारा थाना अमलेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 25.01.2026 से 29.01.2026 के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा उसके निवास का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पूर्व में प्रकरण में आरोपीगण खिलेश दास मानिकपुरी, भुनेश्वर उर्फ नानू यादव एवं तुलेश्वर उर्फ टिल्लू सोनकर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोना-चांदी, वाहन आदि कुल कीमती 8,22,480 रुपये जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ करने पर आरोपी तुलेश्वर सोनकर द्वारा चोरी की संपत्ति अपने जीजा गौरीशंकर खुटे को देना बताया गया। तत्पश्चात आरोपी गौरीशंकर खुटे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके कब्जे एवं निशानदेही से सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम बरामद की गई।

जप्त सामग्री: 1. सोने के जेवरात (हार, अंगूठी आदि)
2. चांदी के जेवरात (पायल, चैन, बिछिया आदि)
3. नगदी रकम 2,18,000/- रुपये
4. कुल जप्त संपत्ति (पूर्व एवं वर्तमान) – 14,77,757/- रुपये।

Related Posts