दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चोरी का लैपटॉप बेचने के लिए ग्राहक तलाश करता आरोपी चढ़ा चरोदा GRP के हत्थे

भिलाई 3। जीआरपी चौकी चरोदा आज दिनांक 13/11 /2022 को पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा चौकी क्षेत्र में कॉलोनियों में संघन चेकिंग के दिशा निर्देश प्राप्त होने पर एवम उप पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर एस.एन अख्तर के मार्गदर्शन में कॉलोनी गस्त दौरान जरिए मुखबिर सुचना प्राप्त हुआ की,

प्रगति नगर जोन एक का रहने वाला पुराना बदमाश बी.साई राव चोरी का लेपटॉप बेचने के लिए चिल्ड्रन पार्क बजार जोन एक में ग्राहक का तलाश कर रहा है, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपी बी.साई पिता बी.बी. रमना राव उम्र 19वर्ष निवासी प्रगति नगर जोन एक बीएमवाई चरोदा के कब्जे से एक Apple कंपनी का लेपटॉप कीमती 150000 रूपए का जप्त कर आरोपी के विरुद्ध चोरी का संपति पाए जाने पर धारा 41(1-4) crpc 379 ipc का जुर्म सबूत पाए जाने से गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी चरोदा महेन्द्र प्रसाद एवम आर. विष्णु सुमन , प्रकाश सोनी, भगवानदास पुरेना, रामुलाल यादव का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button