खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर, मुकेश कुमार को मिली इंट्री

चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. केएल राहुल चौथे टेस्ट में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे…

रांची (ए)। 23 फरवरी से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट से केएल राहुल बाहर हो गए हैं. चोटिल होने की वजह से केएल राहुल चौथे टेस्ट का हिस्सा भी नहीं होंगे. इसके साथ ही बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह को टीम से रिलीज कर दिया है. मुकेश कुमार को रांची टेस्ट से पहले टीम इंडिया से जुड़ने का मौका मिला है. इससे साफ है कि चौथे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिलेंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चौथे टेस्ट मैच को लेकर प्रेस रिलीज जारी की है. बीसीसीआई ने कहा कि वर्क लोड मैनेज करने के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. जसप्रीत बुमराह टीम के साथ रांची नहीं गए हैं. जसप्रीत बुमराह के स्थान पर मुकेश कुमार को टीम के साथ जोड़ा जा रहा है. हालांकि यह साफ नहीं है कि टीम इंडिया रांची टेस्ट में 2 तेज गेंदबाजों के साथ खेलेगी या नहीं.

प्लेइंग 11 में होंगे बदलाव: केएल राहुल पहले टेस्ट के बाद ही चोटिल हो गए थे. चोटिल होने की वजह से राहुल दूसरे और तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन पाए. तीसरे टेस्ट से पहले केएल राहुल की स्थान पर देवदत्त पडिक्कल को टीम के साथ जोड़ा गया था. पडिक्कल टीम के साथ जुड़े रहेंगे और चौथे टेस्ट में उन्हें डेब्यू का मौका भी मिल सकता है.

रजत पाटिदार को चौथे टेस्ट की प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. दो टेस्ट में रजत पाटिदार कोई कमाल नहीं दिखा पाए और चार पारियों में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है. वहीं सरफराज खान ने तीसरे टेस्ट में शानदार डेब्यू किया।

सरफराज दोनों ही पारियों में अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. सरफराज को चौथे टेस्ट में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है. हालांकि टीम इंडिया रांची टेस्ट में स्पिनर्स के लिए मददगार पिच को देखते हुए सिर्फ एक ही तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतर सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button