दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सेल ने अनुसंधान एवं विकास में सहयोग के लिए आईआईटी कानपुर के साथ समझौता ज्ञापन पर किया हस्ताक्षर

भिलाई। इस्पात मंत्रालय के मार्गदर्शन में सेल ने आईआईटी कानपुर के साथ अनुसंधान एवं विकास और परामर्श अध्ययन में सहयोग को बढ़ावा देने, शैक्षणिक सामग्री और प्रकाशनों का आदान-प्रदान करने, संयुक्त अनुसंधान करने, संयुक्त प्रस्ताव प्रस्तुत करने आदि के लिए 19 जुलाई 2024 को एमओयू (समझौता ज्ञापन) साइन किया। इस समझौता ज्ञापन पर भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा, आईआईटी कानपुर के निदेशक मनिंद्र अग्रवाल, सेल के अध्यक्ष अमरेन्दु प्रकाश की उपस्थिति में हस्ताक्षर किया गया।

सेल और आईआईटी, कानपुर की ओर से आरडीसीआईएस, सेल के कार्यपालक निदेशक संदीप कुमार कर और आईआईटी कानपुर के उप निदेशक और डीन (आरएंडडी) प्रोफेसर तरुण गुप्ता ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। सेल और आईआईटी कानपुर की टीम इस महत्वपूर्ण अवसर पर मौजूद थी।

सामान्य पाली के दौरान कार्मिकों की सुविधा हेतु फाॅरेस्ट एवेन्यु मार्ग एकांगी मार्ग घोषित: भिलाई इस्पात संयंत्र ने 1 जुलाई, 2024 से अपने सभी कार्मिकों की उपस्थिति फेस रिकग्निशन बायोमेट्रिक सिस्टम से दर्ज करना शुरू किया है। इस फेस रीडिंग अटेंडेंस सिस्टम में समय पर अटेंडेंस लगा सके इसके लिए संयंत्र प्रबंधन ने आवागमन को सुगम बनाने और दुर्घटनाओं को रोकने की दृष्टि से फाॅरेस्ट एवेन्यू के यातायात को एकांगी बनाने का निर्णय लिया है। 22 जुलाई, 2024, सोमवार से यह व्यवस्था प्रभावशील रहेगी।

सामान्य पाली के दौरान समय पर कार्यस्थल पर पहुंचने और अटेंडेंस लगाने की हड़बड़ी रहती है और इस आपाधापी में दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। संयंत्र प्रबंधन ने सभी की सुविधा और समय पर सुरक्षित रूप से अटेंडेंस लगा सके इसके लिए पुुलिस प्रशासन से चर्चा कर आवागमन को सुगम बनाने के लिए जेपी सीमेंट चैक से बोरिया गेट होते हुए इस्पात भवन तक के मार्ग को एकांगी घोषित किया है। प्रातः 8.30 से 9.15 बजे तक यह मार्ग एकांगी मार्ग रहेगा। 9.15 बजे के बाद यह मार्ग दोनों ओर से यातायात के लिए खुला रहेगा। फेस रिकग्निशन बायोमेट्रिक सिस्टम की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रबंधन लगातार प्रयास कर रहा है। यह देखा गया कि सही समय पर कार्य की जगह पर पहुंचने के लिए लोग हड़बड़ी भी कर रहे है जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है।इसे देखते हुए बी एस पी प्रबंधन कार्मिकों की सुरक्षा के लिए समुचित प्रबंध कर रहा है।

इस सिस्टम के तहत महीने के सभी दिनों में 5 मिनट विलंब और 9 दिन 15 मिनट विलंब से अटेंडेंस लगा सकने को मान्यता दी गयी है। आवश्यक कार्य, इमरजेंसी इत्यादि के कारण इससे अधिक के विलंब को कार्मिक के रिपोर्टिंग अधिकारी उपस्थिति प्रमाणित कर सकते हैं। संयंत्र प्रवेश एवं निकास के लिए अधिक संख्या में सीआईएसएफ के कर्मी ड्यूटी पर लगाए गए हैं ताकि चेकिंग में लगने वाले समय को भी कम किया जा सके। इसके साथ ही प्रवेश के लिए अधिक गैलरियां खोली गई है ताकि कम समय में अधिक लोग प्रवेश या निकास कर सकें। इस व्यवस्था से कार्यक्षेत्र में कार्मिकों एवं ठेका श्रमिकों की उपस्थिति निर्धारित समय पर संभव हो सकेगी। साथ ही ठेका श्रमिकों को पूर्ण वेतन भुगतान प्रबंधन में मदद मिलेगी।

यूनियनों और कार्मिकों ने सड़क सुरक्षा के संबंध में प्रबंधन के समक्ष अनेक उपाय और सुझाव रखे थे। इन पर गंभीरता से विचार करने के बाद प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन से चर्चा कर आवागमन को सुगम बनाने और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सबसे अधिक यातायात वाले सामान्य पाली के समय मे बोरियागेट से प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए प्रातः 8.30 से 9.15 बजे तक जे पी सीमेंट से इस्पात भवन की ओर जाने वाले फारेस्ट एवेन्यू मार्ग को एकांगी घोषित किया है। 9.15 के बाद मार्ग दोनों ओर के यातायात के लिए तथा संयंत्र जाने वाली ट्रकों के आवागमन के लिए खुले रहेंगे। इस नई व्यवस्था के व्यापक प्रचार-प्रसार के प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न प्रचार तंत्रों के माध्यम से इस सूचना को कार्मिकों तक पहुंचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सभी प्रमुख यूनियनों को भी उक्त व्यवस्था की सूचना दी जा रही है ताकि कार्मिकों तक शीघ्र यह सूचना पहुंचे। सड़कों पर इस नई व्यवस्था से सम्बंधित बोर्ड्स भी लगवाए जा रहे हैं।

बोरिया गेट तथा मैत्री स्तंभ इस्पात भवन के पास वरिष्ठ अधिकारी, आईआर विभाग और सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों व कार्मिकों की तैनाती होगी ताकि वे संयंत्र आने वाले कार्मिकों को समुचित सुविधा उपलब्ध करा सकें। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से भी यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए आवश्यक सहयोग मांगा गया है। प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन इस व्यवस्था के लागू होने से कर्मचारियों के सुरक्षित आवागमन को लेकर आश्वस्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button