छत्तीसगढ़फीचर्ड

छग भोजपुरी परिषद ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपी, भाषा व क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने वालो के खिलाफ कार्यवाही की मांग रखी

भिलाई। छग भोजपुरी परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा के नेतृत्व में दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह से सौजन्य मुलाकात कर लिखित ज्ञापन सौंपी। जिसमें मांग की गई की छग में भाषा व क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो।

श्री बैठा ने अपने ज्ञापन में कहा की छ.ग. एक शांति प्रिय राज्य है। इस राज्य को मिनी भारत कहा जाता है। हमारा संविधान कहता है कि देश के हर कोने में जाकर प्रत्येक व्यक्ति निवास व रोजगार कर सकता हैं लेकिन कुछ लोग संविधान को चुनौती दे रहे हैं। यह कौन सी भाषा है “परदेशियां मन” जो लोग परदेशिया बोल रहे है।

छग के विकास में दूसरे राज्यो का भी उतना ही सहयोग है जितना कि छग की आम जनता का है। सभी धर्म व प्रांत के लोगो के द्वारा छग के विकास में अपना बड़ा योगदान दे रहे है और योगदान देते रहेंगे। देश के संविधान के अनुसार ऐसे बयान जारी करने वाले लोगों पर तत्काल प्रभाव से ठोस कार्यवाही करें। जिससे भविष्य में इस प्रकार के किसी भी अनुचित घटना से बचा जा सके।

इस अवसर पर भोजपुरी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, महासचिव बी पी सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, रविन्द्र यादव, मनोज चौधरी, पीएन शर्मा, राम आसरे भारती, अशोक दास, कृष्णा जायसवाल, पार्षद सत्यप्रकाश शर्मा, मुकेश कुमार राम, प्रदीप जैन, वकील सुखदेव सिंह भोगल, वी एन चौबे, राजीव रंजन शर्मा, पारसनाथ शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button