दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नशीली दवाओं के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार: भारी मात्रा में नशीली दवा, सिरप और कैप्सूल बरामद

दुर्ग। जिले में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे महाअभियान के अंतर्गत जिला दुर्ग दिनांक 16.09 2025 को नशे की सामान बेचने वाले अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में कई टीम बनाकर अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।

अभियान के अंतर्गत सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर प्रदीप्ती नगर, बंशी बिहार, बोरसी में एनडीपीएस एक्ट नशीली सिरप व गोलियों सहित पूर्व में चालान हुये आरोपी वैभव खंडेलवाल पिता गोपाल खंडेलवाल उम्र 30 साल को चेक कर पूछताछ किया गया।

आरोपी वैभव ने नशीली प्रतिबंधित गोली व सिरप जो बिना पंजीकृत चिकित्सक के पर्ची के बिना नहीं दी जा सकती का सेवन व व्यापार करना बताया। आरोपी ने बताया कि वह वैभव फर्मा सिटिकल के नाम से फर्जी लायसेंस बनाया तथा जीएसटी नो. 22FEXPK2749CAZA लेकर दवाओं के मैनुफैक्चर (निर्माता) से सीधे तथा बिजनेस टू बिजेनेस प्लेटफार्म इंडिया.मार्ट से नशे में उपयोग किये जाने वाली प्रतिबंधित दवा गोली व दवा ऑनलाईन मंगा कर बेचता है। पेमेन्ट ई-एकाउन्ट से ऑनलाईन करता है। गोलियों व सिरप का सेवन स्वयं करता है तथा अन्य लोगों को बेचकर व्यापार करता हैं।

आरोपी वैभव खंडेलवाल के कब्जे से (1) सिरप जेबिस्कन (2) टेबलेट पिएंकोप्लस (2) अल्प्राजोलम (4) नाइट्रोटें (5) निक्टर (6) नाइट्रेज़पम कुल टेबलेट 17208 (सत्रह हजार दो आठ) सिरप 12 नग तथा मोबाईल 1 प्लस जप्त किया गया है। अपराध क्रं. 326/2025 धारा 8, 22 (ग) 27 (क) एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है।

आरोपी वैभव पिता गोपाल खंडेलवाल उम्र 30 साल निवासी मकान नंबर 35 सड़क नं 4 बंशी बिहार बोरसी प्रदीप्ती नगर पदमनाभपुर दुर्ग को 17.09.2025 को गिरफ्तार कर माननीय सीजेएम दुर्ग न्यायालय में पेश किया गया है।

आरोपी वैभव खंडेलवाल पूर्व में वर्ष 2022 एवं 2023 में मोहन नगर थानें से एनडीपीएस के प्रकरण में चालान हो चुका है। आरोपी के पूरे नेक्सस की विवेचना वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में की जा रही है।

नाम आरोपीः वैभव खंडेलवाल पिता गोपाल खंडेलवाल उम्र 30 साल निवासी बंशी बिहार बोरसी प्रदीप्ती नगर पदमनाभपुर दुर्ग (छग)

पूर्व अपराधिक रिकार्ड: 1. थाना मोहन नगर के अपराध क्रं. 30/2017 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि

2. थाना मोहन नगर के अपराध क्रं. 241 / 2022 धारा 22, 27 (क) एनडीपीएस एक्ट

3. थाना मोहन नगर के अपराध क्रं. 520/2023 धारा 6/22 (ग) / 27 (ए) एनडीपीएस एक्ट

4. थाना दुर्ग के अपराध क्रं. 699/2019 धारा 429 भादवि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button