खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश सहित इन राज्यों में आज भी होगी बारिश, जानिए देशभर के मौसम का हाल?

मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और असम के साथ ही झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना है…

नईदिल्ली (ए)। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने लगी है. लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकल रहे हैं. राजधानी दिल्ली में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. यूपी, पंजाब, हरियाणा में तेज हवाएं चलने के साथ ही लोगों को कंपकंपी महसूस होने लगी है. मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार (8 दिसंबर) को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार (8 दिसंबर) को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है. इसके अलावा 13 दिसंबर तक राजधानी में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है. वहीं दिल्ली-एनसीआर के एक्यूआई की बात करें तो यहां वायु गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को 24 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई. ग्रेटर नोएडा में 288 , गाजियाबाद में 284, नोएडा में 279, फरीदाबाद में 285 और गुरुग्राम में 235 एक्यूआई दर्ज किया गया. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब‘, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

इन 19 राज्यों में होगी बारिश स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों में पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी. अगले 48 घंटों में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा  झारखंड, बिहार, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. अन्य राज्यों की बात करें तो छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button