छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ और CRPF के DGP सहित वरिष्ठ अधिकारियो ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

रायपुर। बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बेली में हुए आईईडी धमाके में आठ जवान बलिदान हो गए। इसके साथ ही एक आम वाहन चालाक भी शहीद हो गए।

इस घटना के बाद सीआरपीएफ के महानिदेशक वितुल कुमार छत्तीसगढ़ पहुंचे। वे बीजापुर में हुए नक्सली हमले की समीक्षा करेंगे। साथ ही शिविरों का भी दौरा कर सकते हैं।

दूसरी ओर राज्य के डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजीपी विवेकानंद, आईजी सीआरपीएफ राकेश अग्रवाल, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

वहीं दूसरी ओर सुकमा में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। कोन्टा गोलापल्ली मार्ग से जवानों ने 10 किलो का आईईडी बरामद कर नष्ट कर दिया है। सीआरपीएफ की 228वीं वाहिनी एवं जिला बल ने संयुक्त कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button