छत्तीसगढ़फीचर्ड

युवा पीढ़ी आज भी कबड्डी को एक नए जोश के साथ प्रस्तुति देकर एक मिसाल पेश की है: SP मोहित गर्ग

ग्रामीणों व सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा…प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 10 टीम हुये शामिल…प्रथम स्थाना प्राप्त करने वाली टीम को 10,000/ – रूपये नगद एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5,000/- रूपये नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया गया…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में विगत महिने भर से नवा बिहान के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग के अन्तर्गत जिला के सब डिविजन डोंगरगढ़, डोंगरगांव एवं राजनांदगांव के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

जिसमें से प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम थाना बोरतलाव से भुरसाटोला ए व बी डोंगरगांव से सीताकसा ए व बी डोंगरगढ़ से गोंण्डवाना, भैंसरा, गैंदाटोला से तेलगान सोमनी से डिलापहरी, इन्दावनी रायल क्लब राजनांदगांव कुल 10 टीमों के खिलाडियों को दिनांक 26.02.2024 रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में नवा बिहान के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग अन्तर्गत ‘‘शहीद कप’’ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उक्त प्रतियोगिता में एमएस क्लब भैसरा डोंगरगढ़ प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान गोंडवाना युथ क्लब डोंगरगढ़ रही। विजेताओं को अति0 पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा द्वारा पुरूस्कार वितरण किया गया कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने एक दिवसीय कबड्डी स्पर्धा का सराहना करते कहा की भागम भाग दौड़ में आज की युवा पीढ़ी आज भी कबड्डी को एक नए जोश के साथ प्रस्तुति देकर एक मिसाल पेश की गई है पुलिस द्वारा यह आयोजन जिले भर में कराया जा रहा है, पुलिस द्वारा नवा बिहान जैसे अनेक कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता को नशा से मुक्ति दिलाने के लिए उन्हें कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा आज के दौर में लोग डिजिटल व आन लाईन ठगी का शिकार हो रहे हैं पुलिस द्वारा समय-समय पर इन सभी से बचने के लिए सभी उपाय बताया जा रहा है खेल को हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। कम्युनिटी पुलिसिग अर्न्तगत जिले में विभिन्न खेल एवं अग्निवीर/पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यार्थीयों को फिजिकल व रिटर्न के ट्रेनिंग निशुल्क दी जा रही है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात हेमप्रकाश नायक उप पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान अजीत ओगरे एवं रक्षित निरीक्षक अरविंद कुमार साहू उपस्थित हुये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button