खास खबरफीचर्डविविध

एशिया कप 2025 के तारीखों का हुआ ऐलान, इस खास दिन पर भारत पाकिस्तान का मुकाबला

पुरुषों का एशिया कप टी20 टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक यूएई में आयोजित किया जाएगा। इसकी पुष्टि एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने की है। 24 जुलाई को एसीसी की बैठक में आयोजन स्थल का फैसला किया गया। बैठक में सभी 25 सदस्य देशों ने भाग लिया…

 

नईदिल्ली (ए)। एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को एशिया कप की तारीखों का एलान कर दिया। पुरुष क्रिकेट टीम के बीच होने वाला एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मुकाबला रविवार (14 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 14 सितम्बर भारतीयों के लिए खास दिन है क्योंकि इस तिथि को हिंदी दिवस मनाया जाता है। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं। ऐसे में रविवार (21 सितंबर) को सुपर 4 मैच में फिर से उनके आमने-सामने होने की उम्मीद है।

टीम इंडिया एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा। भारत के सभी मैच दुबई में खेले जाने की संभावना है। भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान को ग्रुप-ए में रखा गया है। ऐसे ही श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग ग्रुप-बी में हैं। एसीसी 19 मैचों के इस टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यीय टीमों को अनुमति देगा। मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे।

ग्रुप स्टेज कार्यक्रम
तारीख मैच
9 सितंबर अफगानिस्तान vs हांगकांग
10 सितंबर भारत vs यूएई
11 सितंबर बांग्लादेश vs हांगकांग
12 सितंबर पाकिस्तान vs ओमान
13 सितंबर बांग्लादेश vs श्रीलंका
14 सितंबर भारत vs पाकिस्तान
15 सितंबर यूएई vs ओमान
15 सितंबर श्रीलंका vs हांगकांग
16 सितंबर बांग्लादेश vs अफगानिस्तान
17 सितंबर पाकिस्तान vs यूएई
18 सितंबर श्रीलंका vs अफगानिस्तान
19 सितंबर भारत vs ओमान

 

सुपर फोर स्टेज कार्यक्रम
तारीख मैच
20 सितंबर बी1 vs बी2
21 सितंबर ए1 vs ए2
23 सितंबर ए2 vs बी1
24 सितंबर ए1 vs बी2
25 सितंबर ए2 vs बी2
26 सितंबर ए1 vs बी1
28 सितंबर फाइनल

 

इससे पहले नकवी ने ‘एक्स’ पर टूर्नामेंट की औपचारिक घोषणा की। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष भी हैं। नकवी ने पोस्ट किया, ‘मुझे यूएई में एसीसी पुरुष एशिया कप 2025 की तारीखों का एलान करते हुए खुशी हो रही है। यह टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक आयोजित होगा। हम क्रिकेट के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।’

आयोजन स्थल का फैसला 24 जुलाई को हुआ
एशिया कप के लिए आयोजन स्थल का फैसला 24 जुलाई को एसीसी की बैठक में किया गया था। बैठक में सभी 25 सदस्य देशों ने भाग लिया था।

टूर्नामेंट का मेजबान बीसीसीआई
बीसीसीआई इस टूर्नामेंट का मेजबान है। टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में इसलिए हो रहा है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के कारण दोनों देशों ने 2027 तक केवल तटस्थ स्थानों पर ही मैच खेलने पर आपसी सहमति जताई है। इसी के तहत इसी साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान था, पर भारत ने सारे मुकाबले दुबई में खेले थे और चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

तीन बार भिड़ सकते हैं भारत और पाकिस्तान
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाएगा, जहां दोनों एक बार भिड़ेंगी। इसके बाद सुपर फोर चरण में एक-दूसरे के खिलाफ एक और मुकाबला खेलने का मौका मिलेगा। अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो उनके बीच तीसरी मुकाबला भी खेला जा सकता है।

टी20 प्रारूप ही क्यों?
एशिया कप का यह संस्करण टी20 प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। चूंकि, अगला आईसीसी टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में टी20 विश्व कप है, ऐसे में परंपरा के हिसाब से इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

हर बार की विजेता टीम

साल प्रारूप मेजबान विजेता उप-विजेता
1984 वनडे यूएई भारत श्रीलंका
1986 वनडे श्रीलंका श्रीलंका पाकिस्तान
1988 वनडे बांग्लादेश भारत श्रीलंका
1990-91 वनडे भारत भारत श्रीलंका
1995 वनडे यूएई भारत श्रीलंका
1997 वनडे श्रीलंका श्रीलंका भारत
2000 वनडे बांग्लादेश पाकिस्तान श्रीलंका
2004 वनडे श्रीलंका श्रीलंका भारत
2008 वनडे पाकिस्तान श्रीलंका भारत
2010 वनडे श्रीलंका भारत श्रीलंका
2012 वनडे बांग्लादेश पाकिस्तान बांग्लादेश
2014 वनडे बांग्लादेश श्रीलंका पाकिस्तान
2016 टी20 बांग्लादेश भारत बांग्लादेश
2018 वनडे यूएई भारत बांग्लादेश
2022 टी20 यूएई श्रीलंका पाकिस्तान
2023 वनडे पाकिस्तान
श्रीलंका
भारत श्रीलंका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button