दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

साहू मित्र सभा महिला प्रकोष्ठ भिलाई नगर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया “भादो की फुहार, लाई खुशियों की बौछार” का कार्यक्रम

भिलाई। साहू मित्र सभा भिलाई नगर महिला प्रकोष्ठ द्वारा आज सुपेला स्थित साहू सांस्कृतिक सदन में “भादो की फुहार, लाई है खुशियों की बौछार” कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम की संयोजिका दानेश्वरी साहू ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा की आरती कर किया गया।

छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, ग्रुप डांस, गाना, गुप्त गेम, गुड लुकिंग, हौजी, लक्की ड्रा, भजन सहित कई मंचीय कार्यक्रम का मनमोहक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रजनी बघेल, अति विशिष्ट अतिथि सरिता साहू, अध्यक्षता दिव्या कलिहारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में यमला साहू, रजनी रजक उपस्थित हुई। अतिथियों ने विजेताओं को उपहार भेंट कर पुरस्कृत किया।

मंच का संचालन सचिव हेमा साहू तथा कोषाध्यक्ष नीलिमा साहू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंजूषा साहू, नीलिमा साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज की महिला पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थी। कार्यक्रम का आयोजन कोरोना के गाइडलाइंस का पालन करते हुए किया गया। यहां देखे वीडियो..👇

https://youtu.be/NB1az6FSYoo

Related Articles

Back to top button