दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसआर हॉस्पिटल में स्व. सुधाकर तिवारी की पुण्यतिथि पर 375 लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

दुर्ग। एस आर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर चिखली मे स्व. सुधाकर तिवारी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर 19 मई शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया था। इस शिविर का शुभारंभ देवेंद्र मिश्रा, डॉ.जे.एन.पांडेय संजय तिवारी, अजय तिवारी व जगजीत नारायण पांडेय द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । शिविर में कुल 375 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया !

अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.जसमीत सिंह भाटिया ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 70 लोगों ने अपना नेत्र परीक्षण कराया जिसमें 41 मरीजों में दृष्टि दोष पाया गया । अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी 41 मरीजों को नि:शुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा एवं 14 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई । अस्पताल प्रबन्धन द्वारा सभी 14 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन नि:शुल्क किया जाएगा । शिविर में 29 मरीजों की सोनोग्राफी नि:शुल्क की गई एवं 10 मरीजों का एक्स-रे भी नि:शुल्क किया गया ।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विश्वामित्र दयाल ने बताया कि 8 मरीजों का नि:शुल्क हाइड्रोसील ऑपरेशन किया जाएगा। अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. संचित जैन (M.D.S.) ने बताया कि शिविर में 34 मरीजों का दंत परीक्षण नि:शुल्क किया गया ।

नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ आर के दिवाकर डॉ एस.पी. केसरवानी डॉ विश्वामित्र दयाल, डॉ रजनी जैन डॉ श्वेता रानी प्रसाद डॉ संचित जैन डॉ पलक डॉ दीपक सिन्हा डॉ नीलम
डॉ अश्वनी डॉ हिमांशु विजय गवांडे डॉ शिव पटेल हरी साहू सीमा बरहरे प्रेम चंद्राकर, जगजीत नारायण पांडेय नमः शिवाय कपिल उप्पल जाकीर राजेश त्रिपाठी अजय अग्रवाल अर्चना वर्मा ज्योति साहू रामचंद्र देशमुख यवन्तिका प्रियेश मिश्रा प्रवीण गुप्ता सीमा शर्मा निशा साहू यमुना पटेल रीतू पाटील स्वाती निषाद सीमा भारती करुणा निषाद अफसार निशा दामन लीला रामपाल साहू व अन्य स्टाफ ने सेवाएं प्रदान की।

अस्पताल के चेयरमेन संजय तिवारी एवं डायरेक्टर अजय तिवारी ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आयोजन में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अस्पताल के समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button