खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले मैच में नही खेलेंगे हार्दिक पांड्या, BCCI ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट

बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या की मेडिकल रिपोर्ट जारी की है. वे धर्मशाला में खेले जाने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे…

पुणे (ए)। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए हैं. वे पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोटिल हुए थे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पांड्या की मेडिकल रिपोर्ट जारी की है. बीसीसीआई ने बताया कि हार्दिक भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे. पांड्या का विश्व कप 2023 के दौरान चोटिल होना भारत के लिए बड़ा झटका है।

बीसीसीआई ने पांड्या को लेकर अपने वेबसाइट के जरिए जानकारी दी. बीसीसीआई ने वेबसाइट पर लिखा कि भारतीय टीम के उप कप्तान हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. उनकी लेफ्ट एंकल में चोटल लगी है. पांड्या का स्कैन करवाया गया है और डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है. वे बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. हार्दिक 20 अक्टूबर को टीम इंडिया के साथ धर्मशाला नहीं जाएंगे. वे सीधा ही इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए लखनऊ में जुड़ेंगे।

भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को पुणे में मैच खेला गया. इसे टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत लिया था. बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 256 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने 41.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया था. हार्दिक पांड्या बांग्लादेश की पारी के दौरान अपना पहला ओवर फेंक रहे थे. इसी दौरान वे चोटिल हो गए थे. पांड्या ओवर की तीन गेंदें ही फेंक पाए थे. इसके बाद विराट कोहली ने उनका ओवर पूरा किया था।

बता दें कि भारत ने विश्व कप 2023 में लगातार चार मैच जीते हैं. अब उसका 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से सामना होगा. इसके बाद लखनऊ में इंग्लैंड से मुकाबला होगा. यह मैच 29 अक्टूबर को खेला जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button