खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

जब हम अपनी आखों के सामने इतिहास बनते देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने पर पीएम मोदी ने बुधवार 23 अगस्त को खुशी जताई…

नईदिल्ली (ए)। भारत ने बुधवार 23 अगस्त को इतिहास रच दिया. चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इसे लेकर खुशी जताई है. पीएम मोदी ने कहा, “जब हम अपनी आखों के सामने इतिहास बनते देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है. भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है, जहां आजतक दुनिया का कोई देश नहीं पहुंचा है।”

‘बदल जाएंगे चांद से जुड़े मिथक’आज के बाद से चांद से जुड़े मिथक बदल जाएंगे. चंदा मामा बहुत दूर के कहा जाता था.अब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा बस एक टूर के. हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार भी किया. भारत अब चंद्रमा पर है।”

उन्होंने कहा, “इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) नहीं पहुंचा है. हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से हम वहां पहुंचे हैं. कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं।”

‘देश के लिए गर्व का पल’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरी प्रक्रिया देखने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर से वचुर्अल माध्यम के जरिए भारतीय अंतरिक्ष केंद्र अनुसंधान (ISRO) केंद्र से जुड़े. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि ये देश के लिए गर्व का पल है।

दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला पहला देश इसरो ने बुधवार (23 अगस्त) को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की है. भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ. इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश और चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में शामिल हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button