छत्तीसगढ़फीचर्ड

बहुचर्चित चोर लोकेश श्रीवास के चोरी के पैसों से बने नए संपत्ति का हुआ खुलासा, 60 लाख रुपए का मल्टी जिम और नया पल्सर बाइक जप्त

मुख्य चोर लोकेश श्रीवास के पूरक मेमोरेंडम में हुआ चोरी के पैसों से बने नए संपत्ति का खुलासा…चोरी के पैसों से कवर्धा में खोला था 60 लाख रुपए का मल्टी जिम…उसी चोरी के पैसों से लिया एक नया पल्सर बाइक…पुलिस ने किया दोनों संपत्तियों को विधिवत जप्त…

बिलासपुर। दिनांक 19.08.2023 को श्रीराम क्लाथ मार्केट स्थित 05 दुकान एवं दिनांक 25.08.20023 को सत्यम चौक से अग्रसेन चौक के बीच स्थित 05 बड़ी दुकानों कुल 10 दुकानों में अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त चोर को पकड़ने हेतु अलग अलग टीम बनाकर निर्देश दिये गये थे जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य एवं एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू के नेतृत्व टीम बनाकर मुखबीर तंत्र को मजबूत कर एवं तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर घटना के आरोपी शिवा चन्द्रवशी पिता बेनी माधव चंद्रवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पास कवर्धा एवं मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास पिता कपिल श्रीवास उम्र 32 वर्ष निवासी पांडा तराई थाना पांडा तराई जिला कवर्धा को कुछ दिन पूर्व गिरफ्तार किया गया था।

जिनके कब्जे से लगभग 12 करोड़ की मसरूका बरामद किया गया था। मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास को माननीय न्यायालय से 03 दिनों का पुलिस रिमांड में रखकर पूछताछ कर पूरक मेमोरेंडम लिया गया। अपने पूरक मेमोरेंडम में बताया की मेरे द्वारा चोरी किए रुपयों से कवर्धा में 60 लाख रुपए का मल्टी जिम बनवाया है। उस जिम में जितने भी सामान है वह सब चोरी के पैसों से खरीदा गया है। इसके साथ ही चोरी के रुपयों से 60 हजार रुपए का एक नया पल्सर बाइक भी खरीद रखा है। आरोपी लोकेश श्रीवास के उक्त कथन एवं निशान देही के आधार पर कवर्धा से 60 लाख रुपए का मल्टी जिम व एक नया पल्सर बाइक को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर कार्यवाही की गई है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू थाना सिविल लाईन से उपनिरीक्षक भावेश शेंडे, अजहर उद्दीन, प्रधान आरक्षक जगदीश राठौर आरक्षक सोनू पाल, अविनाश कश्यप राहुल सिंह सिह एसीसीयू टीम बिलासपुर से सउनि शोभनाथ यादव प्रआर देवमून पुहुप, आरक्षक सत्या पाटले, तदबीर पोर्ते, बलबीर सिंह विकास राम, बोधू कुमार तरुण केसरवानी प्रशांत सिंह का विशेष योगदान रहा।

जप्त जिम…फोटो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button