देश-दुनियाफीचर्ड

अमेरिका जाते समय फ्लाइट में काम करते हुए नजर आए PM नरेंद्र मोदी, शेयर की यह तस्वीर, लिखा…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए बुधवार को अमेरिका के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी देर रात करीब 3 बजे वॉशिंगटन में लैंड किये। अमेरिका दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत विश्व के कई नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। लेकिन अमेरिका पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो कुछ फाइलों को देख रहे हैं।

पीएम मोदी ट्वीट करते हुए लिखा है ‘लंबी उड़ान का मतलब पेपर्स और कुछ फाइल वर्क के काम को करने के अवसरों से भी है।’ इसके साथ में उन्होंने फाइलों के चेक करते हुए फोटो भी शेयर की है। बता दें कि प्रधानमंत्री के काम करने के तरीके की अक्सर चर्चा होती रही है। कहा यह भी जाता है कि पिछले सात सालों में पीएम मोदी ने एक भी दिन छुट्टी नहीं ली है।

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति बाइडन के साथ भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक सामरिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद्दों, खासकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगे, क्वाड समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सूगा के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री अपनी यात्रा का समापन न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में कोविड-19 महामारी से दुनिया के सामने पैदा हुई चुनौतियों सहित आतंकवाद को समाप्त करने की आवश्यकता, जलवायु परिवर्तन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने संबोधन से करेंगे।

Related Articles

Back to top button