छत्तीसगढ़फीचर्ड

SECR की महाप्रबंधक ने तड़ोकी सेक्शन एवं दल्लीराजहरा, अंतागढ़ और भिलाई स्टेशन का किया निरीक्षण

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा द्वारा रायपुर रेल मंडल के तड़ोकी स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक आशीष मिश्रा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी सहित रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

ताड़ोकी स्टेशन दल्लीराजहरा~रावघाट परियोजना का एक प्रमुख स्टेशन है छत्तीसगढ़ के घने जंगलों में रेल का पहुंचना देश की प्रगति को दर्शाता है। तड़ोकी से रावघाट परियोजना का कार्य प्रगति पर है। महाप्रबंधक ने इस परियोजना से जुड़े सभी पहलुओं का गहन अध्ययन करते हुए दल्लीराजहरा, अंतागढ़, भिलाई एवं तड़ोकी स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया गया तथा कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

दल्लीराजहरा स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे री डेवलपमेंट काम का निरीक्षण किया उन्होंने कार्यों के ले-आउट प्लान का अवलोकन भी किया साथ ही छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, व्यापारी संघ एवं पार्षद सहित स्थानीय लोगों से मुलाकात की एव ज्ञापन सौंपा। अंतागढ़ स्टेशन संरक्षा निरीक्षण के दौरान रेल परियोजना के दौरान भूमि प्रभावित ग्रामीण लोगों ने मुलाकातकी।

भिलाई स्टेशन पर निर्माण अधीन नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं एवं पुर्नविकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। रायपुर से तड़ोकी तक पूरे सेक्शन का गहनता से निरीक्षण के समय महिला ट्रैक मैन के पद पर कार्यरत महिलाओं से उनके कार्य प्रणाली पर चर्चा की। वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टाल का भी निरीक्षण किया एवं स्टेशन पर यात्रियों से भी मुलाकात कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

सभी अमृत भारत स्टेशनों और अन्य स्टेशनों पर दिव्यांगजनों एवं ग्राहको का विशेष ध्यान रखते हुए उनके अनुकूल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।
रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों के साथ यात्रियों की सुविधाओं एवं की संरक्षा एवम सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button